Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में पुलिस चौकी के पास युवकों की पिटाई:लाठी-डंडों से मारपीट, एक घायल, VIDEO

    9 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में दबंगों द्वारा दो युवकों की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग बीच सड़क पर लाठी-डंडों से युवकों को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र की यमुनापुरम कॉलोनी में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात एक पुलिस चौकी के बिल्कुल पास अंजाम दी गई, जिससे इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में हमलावर युवकों पर लाठियां बरसाते दिख रहे हैं। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा युवक मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रखर पांडेय ने इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। कोतवाली देहात पुलिस को मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में बीजेपी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न:विधानसभा चुनाव में सातों सीटों पर जीत का संकल्प, तैयारियां पर हुई चर्चा
    Next Article
    चित्रकूट में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज:पीएसी और प्रशासन ने बनाई संयुक्त रणनीति, संवेदनशील इलाकों पर रहेगी विशेष नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment