Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में सैलून संचालक की पीट-पीटकर हत्या:घर में मिला शव, आरोपी चौकीदार फरार; जांच जारी

    7 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक सलून संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उनका शव टीपी नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में पड़ा मिला। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी शमीम आलम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शमीम मंगलवार रात अपना सलून बंद करने के बाद घर नहीं पहुंचे थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह टीपी नगर कॉलोनी के एक मकान में शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान शमीम आलम के रूप में की। पुलिस के अनुसार, शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया पीट-पीटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हत्यारों का पता लगाया जा सके। कोतवाली देहात पुलिस ने बताया कि इस मामले में मकान के चौकीदार पर हत्या का आरोप है। आरोपी घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड EXAM- 40 से ज्यादा कक्ष निरीक्षक गायब रहे:जिले के 124 केंद्रों में पहुंचे परीक्षार्थी, CCTV से की जा रही निगरानी
    Next Article
    दूसरी पाली की परीक्षा देने केंद्र पहुंची छात्रा बेहोश:विद्यालय प्रबंधन ने सीएचसी में भर्ती कराया, इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment