Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोला विधायक अमन गिरि ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात:शिव उत्सव, बस अड्डे के विस्थापन और कॉरिडोर पर हुई चर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    गोला विधानसभा के विधायक अमन गिरि ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 'छोटी काशी शिव उत्सव' की तैयारियों, रोडवेज बस अड्डे के विस्थापन और कॉरिडोर निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा की। विधायक गिरि ने मुख्यमंत्री के समक्ष 'छोटी काशी शिव उत्सव' की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजन के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैठक में रोडवेज बस अड्डे के विस्थापन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। विधायक ने बताया कि वर्तमान में बस अड्डा शहर के भीतर संचालित होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए बस अड्डे को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, गोला गोकर्णनाथ में चल रहे कॉरिडोर निर्माण कार्य की प्रगति से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। विधायक अमन गिरि ने उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे 'छोटी काशी' के रूप में गोला गोकर्णनाथ की पहचान न केवल प्रदेश बल्कि देश स्तर पर भी और सशक्त होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसी कोच दुष्कर्म पीड़िता का बयान दर्ज:न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष हुआ कलमबंद, आरोपी की तलाश तेज
    Next Article
    सीतापुर में धारदार हथियार से भाई-भाभी की हत्या:तीसरा भाई गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment