Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में शिया समुदाय ने इजरायल के खिलाफ किया प्रदर्शन:5 इस्लामिक स्कॉलर छात्र ईरान में फंसे, सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर के कोतवाली जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सांखनी में ईरान पर इजरायल के हमले के बाद शिया समुदाय सड़क पर उतरकर विरोध कर रहा है। सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत के बाद शिया समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। गांव के 5 इस्लामिक स्कॉलर छात्र इस समय ईरान में फंसे हुए है। परिजनों का पिछले 6 से 7 दिन से इन छात्रों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके चलते गांव में इजरायल के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। सैंकड़ो की संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पैदल मार्च किया गया। इसी को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। भारत के शिया समुदाय में इजरायल और अमेरिका के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। बुलंदशहर में भी शिया समुदाय द्वारा विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च कर विरोध जताया जा रहा है। सोमवार रात करीब 10 बजे जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सांखनी में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद स्थिति को देखते हुए गाँव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। गांव के 5 इस्लामिक स्कॉलर छात्र ईरान में फंसे हुए है। जिसके कारण परिजन भी चिंतित है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि ईरान के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात किया गया है। कानून व्यवस्था से कोई समझौता नही किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:केशव बोले- शंकराचार्य भगवान हैं; 100 विधवाओं ने खेला रंग; बेटे ने मां-बाप को काट डाला
    Next Article
    अजय राय ने मौलाना कल्बे जवाद से की भेंट:ईरान-इज़राइल संघर्ष पर चर्चा, शिया धर्मगुरु बोले - सच कहने की हिम्मत कम हो रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment