Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर पुलिस लाइन में 3 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त:ASP ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने किया सम्मानित, की कार्यों की सराहना

    12 hours ago

    1

    0

    जनपद में तीन पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। उनके सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने अधिवर्षता आयु पूरी करने वाले और ऐच्छिक सेवानिवृत्त होने वाले इन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्हें घड़ी, शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र और उपहार भेंट कर विदाई दी गई। इस अवसर पर अंतरिक्ष जैन ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए पुलिस विभाग में उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक अजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक (सशस्त्र पुलिस) राकेश कुमार, उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) जितेंद्र सिंह यादव और उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) धर्मेंद्र सिंह बालियान (ऐच्छिक सेवानिवृत्त) शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ‘ग्रीन इकोनॉमी’ का मेगा प्लान:पेड़ लगाओ, हर साल कमाओ; कार्बन क्रेडिट से किसानों को 350 रुपए तक फायदा
    Next Article
    कौशांबी में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत:तापमान में गिरावट, अगले दो दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment