Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CISCE में इशान, इब्राहिम और मिस्बाह बने जिला टॉपर:अलीगढ़ के टॉपर्स ने बिना कोचिंग के ही हासिल की सफलता

    1 hour ago

    1

    0

    भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (CISCE) ने गुरुवार को 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए। अलीगढ़ के नतीजों में इस्लामिक मिशन स्कूल और गगन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त किया है। 10वीं में इशान और इब्राहिम ने संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया, वहीं 12वीं में मिस्बाह ने जिले में टॉप किया। ​ज्यादातर टॉपर्स ने सफलता के लिए कोचिंग के बजाय सेल्फ स्टडी को ही अपनाया। जिले के 8 केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में हाईस्कूल में 419 और इंटर में 263 छात्र शामिल हुए थे। ​10वीं में इशान और इब्राहिम ने किया जिला टॉप ​हाईस्कूल में गगन पब्लिक स्कूल के इशान चौधरी और इस्लामिक मिशन स्कूल के इब्राहिम फैजल 95% अंकों के साथ जिले के संयुक्त टॉपर बने। इस्लामिक मिशन के अब्दुल रहमान 94.8% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसी स्कूल की नेहदिया कुदसी 94.6% अंकों के साथ ​तीसरे स्थान पर रहीं। ​12वीं में अहमद मिस्बाह बने नंबर-1 ​इंटरमीडिएट में इस्लामिक मिशन स्कूल के अहमद मिस्बाह ने 94% अंकों के साथ जिला टॉप किया है। एसजेडी स्कूल के लविश कांत 93.75% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस्लामिक मिशन स्कूल की ​शेख फिदयान 93% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। ​सिविल सर्विस में जाने का लक्ष्य इस्लामिक मिशन स्कूल 10वीं के छात्र इब्राहिम फैजल ने जिला टॉप किया है। उनका लक्ष्य नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनना है। उसके बाद सिविल सर्विस में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि बिना कोचिंग के ही सफलता हासिल की है। नीट की तैयारी भी स्कूल में कराई जा रही है। पिता मो. फैजल साइंटिस्ट हैं और मां सराशा बुरहान गृहणी हैं। इंजीनियर बनना चाहते हैं ईशान गगन पब्लिक स्कूल के 10वीं छात्र ईशान चौधरी ने भी जनपद में पहली रैंक हासिल की है ईशान आईआईटी कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने एएमयू 11वीं की प्रवेश परीक्षा में भी उनका रिजल्ट बेहतर है। ईशान ने बताया कि 10वीं की तैयारी उन्होंने सेल्फ ही की है। पिता धर्मेंद चौधरी एसवी कॉलेज में अस्सिटेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। कॉर्डिलॉजिस्ट बनना चाहते हैं अब्दुल रहमान जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले इस्लामिक मिशन स्कूल के छात्र अब्दुल रहमान का सपना कॉर्डियोलॉजिस्ट बनने का है। इसके लिए नीट की परीक्षा की तैयारी में वह अभी से जुट गए हैं। नीट की तैयारी वह स्कूल से ही कर रहे हैं। उनके पिता मो. अशरफ एएमयू में शिक्षक हैं। मां गुलनाज फातिमा गृहणी हैं। डॉक्टर बनना चाहती हैं नेहदिया जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली नेहदिया कुदसी नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनना चाहती हैं। उन्होंने एएमयू 11वीं प्रवेश परीक्षा भी दी है। उन्होंने बताया कि आन्सर की देखकर एएमयू में एडमिशन होने की पूरी संभावना है। उनके पिता एएमयू में शिक्षक पद तैनात हैं। उन्होंने बताया कि यह सफलता बिना कोचिंग के हासिल की है। ये बोले 12वीं के टॉपर नीट की तैयारी कर रहे मिस्बाह 12वीं के छात्र मिस्बाह ने जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। वह चिकित्सा क्षेत्र में अपना भविष्य बनना चाहते हैं। इसके लिए वह इस्लामिक मिशन स्कूल से ही तैयारी कर रहे हैं। उनके पिता प्रो. अशरफ मतीन एएमयू में कार्यरत हैं। मिस्बाह ने बताया कि यह सफलात उन्हें सेल्फ स्टडी से मिली है। लविश ने जेईई मेंस में हासिल की सफलता गगन पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्र लविश कांत इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मेंस क्वालिफाई भी कर लिया है। वह एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। मैथ की कोचिंग के अलावा सभी विषयों की तैयारी उन्होंने स्वयं ही की है। उनके पिता विरेंद्र सिंह यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। चिकित्सा क्षेत्र में परचम फहराना ही लक्ष्य इस्लामिक मिशन स्कूल के छात्र फिदयान ने 12वीं में तीसरा स्थान जनपद में हासिल किया है। फिदयान नीट की तैयारी कर रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र में वह अपना योगदान देना चाहते हैं। उनके पिता मो. श्यान बिजनेस मैन हैं, जबकि मां रेशमा गृहणी हैं। फिदयान भी अपनी तैयारी स्कूल से ही कर रहे हैं। ​12वीं के होनहार ललित कुमार (विजन ग्लोबल, 92%), रितेश कुमार (गगन पब्लिक, 91.25%), शाइमा रेहान (91%), ज्योति सिंह (90.25%), देवांशी वार्ष्णेय, अफ्फान अशरफ व भूमि शर्मा (तीनों 89.75%), जान्हवी शर्मा व कृति गुप्ता (88.25%) और बिलाल अहमद (88%)। ​10वीं के मेधावी विद्यार्थी मिशिका शर्मा (93.8%), हंसिका सिंह (93.4%), ख्याति जैन (92.4%), फरहान अब्बास (92.2%), ऐमन जमाल (92%), मो. अजहद (91.6%) और अक्षत (91.4%)।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरअसल, 1 मई
    Next Article
    इवेंट कैलेंडर:IPL-2026 का फिनाले; 5 राज्यों में नई सरकार का गठन और बुद्ध पूर्णिमा; जानिए मई में आपके काम की तारीखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment