Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर- जिम सील, SIT गठित:आरोपियों के घरों पर भी कार्रवाई संभव; आईपीएस अंतरिक्ष जैन को जांच की जिम्मेदारी

    11 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर के बाद अब पुलिस प्रशासन की कार्रवाई तेज होती जा रही है। जिस जिम में यह वारदात हुई, उसकी पूरी बिल्डिंग को बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया है। इसके अलावा आरोपियों के घरों के बाहर भी नोटिस चस्पा किए गए हैं। यदि घरों के मानचित्र स्वीकृत नहीं पाए जाते हैं, तो इन्हें भी सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा एडीजी ने एसआईटी टीम का गठन किया है। आईपीएस अंतरिक्ष जैन को एसआईटी का चीफ नियुक्त कर 48 घण्टे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। एफआईआर में दिखाई घेराबंदी अमरदीप के पिता सरूप सैनी ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसमें घेराबंदी कर हत्या को दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि अमरदीप, आकाश व मनीष किसी काम से सुभाष मार्ग पर गए थे। जहां पर घेराबंदी कर तीनों के साथ मारपीट की और आरोपियों ने उन्हें जबरन जिम में ले जाकर अवैध हथियार से गोली मारकर हत्या कर दी। 3 तस्वीरें देखिए… 10 के खिलाफ एफआईआर : सीओ सीओ शोभित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मयंक, उसका भाई रिंकू, जीतू, उसका भाई रवि सैनी, नरेश, भारत, मनीष पुत्र राजाराम, रुपेश, अनुज, सौरभ के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की तलाश शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात किसान पंजीकरण लक्ष्य से चूका:10 दिवसीय शिविर में सिर्फ 12 हजार रजिस्ट्रेशन, हर दिन 1246 किसानों का ही रजिस्ट्रेशन
    Next Article
    बिजली कटौती से परेशान लोगों का आधी रात में हंगामा:लखनऊ में पूर्व विधायक ने एक्सईएन को कॉल किया, समस्या न सुनने पर भड़के

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment