Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर, शासन ने लिया संज्ञान:डीआईजी ने आईपीएस अंतरिक्ष जैन को सौंपी जांच, ADG ने गठित की एसआईटी

    10 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर कांड का शासन स्तर से संज्ञान लिया गया है। पूरे मामले में शासन ने कड़ी नाराजगी जताई है। शासन के निर्देश पर एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने मामले में एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पूरे मामले की जांच आईपीएस अंतरिक्ष जैन को सौंपी है। 48 घण्टे में पुलिस की कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रिपोर्ट तलब की है। तय माना जा रहा है कि मामले में कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई तय है। बुलंदशहर में एक मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप और देखते ही देखते बर्थडे पार्टी मातम में बदल गई। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित एक जिम में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान केक चेहरे पर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ गोलियां चल गईं। इस सनसनीखेज वारदात में तीन लोगों की मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीनियर अधिकारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मेरठ ज़ोन के एडीजी भानु भास्कर खुद खुर्जा पहुंचे और मौके का बारीकी से मुआयना किया। एडीजी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए आठ पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एडीजी के मुताबिक, पुलिस को अब तक इस मामले में कई अहम तकनीकी साक्ष्य भी हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, मेरठ ज़ोन के डीआईजी कलानिधि नैथानी भी देर रात से ही बुलंदशहर में कैंप कर रहे हैं और पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच में जुटी हुई है। सवाल यह है कि आखिर एक मामूली मजाक कैसे इतनी बड़ी वारदात में बदल गया। इस ट्रिपल मर्डर केस ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि समाज में बढ़ती हिंसा की प्रवृत्ति को भी उजागर कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पूरी तरह से खुलासा कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर सदर सीट पर सपा के पसंदीदा कृष्ण कुमार:दूसरे नंबर की पसंद बनी भाजपा, जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    कपिलवस्तु सीट पर सपा से प्रदीप पथरकट्ट पहली पसंद:बसपा से राजूराम आजाद पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment