Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू:75 करोड़ से 17 किमी सड़क निर्माण, 10 चौराहे भी होंगे हाईटेक

    4 hours ago

    1

    0

    बलिया बाईपास सड़क के लिए भूमि क्रय एवं अधिग्रहण प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ प्रस्तावित बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया। वैना से बांसडीह रोड तक प्रस्तावित इस बाईपास की लंबाई लगभग 17 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण के लिए शासन द्वारा 75 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। भूमि क्रय की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में लगभग 11 किलोमीटर क्षेत्र के 10 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इनमें वैना, दुंदुमा, कटारिया, अलावलपुर, बनरही, गुरवा, कुम्हैला, करनई, आराजी माफी शुक्लपुर और धरहरा शामिल हैं। इन गांवों का सर्वे 15 मार्च तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद समिति द्वारा भूमि दर तय किए जाने के बाद किसानों से भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शेष छह किलोमीटर क्षेत्र के 13 गांवों की भूमि का दूसरे चरण में अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए पुनः सर्वे कर वन विभाग से स्वीकृति लेना आवश्यक होगा। अधिकारियों के अनुसार, बलिया बाईपास के निर्माण से शहर में लगने वाले जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। साथ ही, शहर का विस्तार भी बाईपास तक होगा, जिससे आम जनता को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी। उधर, नगर पालिका बलिया के प्रमुख 10 चौराहों के आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण की भी योजना बनाई गई है। इसके तहत कलेक्ट्रेट चौराहा, कुंवर चौराहा, चित्तू पांडे चौराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हनुमानगढ़ी मंदिर सहित प्रमुख चौराहों पर एलईडी स्क्रीन, ट्रैफिक सिग्नल लाइट, बुलेट कैमरा और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाएंगे। निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए परिवहन विभाग द्वारा 5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, इस माह के अंत तक कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी बलिया, सहायक अभियंता सीएनडीएस और राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में महिला दिवस से पहले चली ‘शक्ति मेट्रो’:एग्जिबिशन ऑन व्हील्स शुरू, मेट्रो के अंदर महिलाओं की उपलब्धियां गिनाईं
    Next Article
    चंदौसी में शिक्षामंत्री आवास पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन:कोरोना काल के बकाया वेतन, एरियर भुगतान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment