Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया डीएम ने बालिका गृह में बांटी होली की खुशियां:बच्चियों को गुझिया खिलाई, बोले- सुविधाओं में कमी नहीं होने देंगे

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया में होली पर्व से पहले सोमवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने राजकीय बालगृह (बालिका) निधरिया का दौरा किया। उन्होंने बच्चियों के साथ होली की खुशियां बांटी और उन्हें सुविधाओं में कोई कमी न होने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने अपने हाथों से बच्चियों को गुझिया खिलाई और नए कपड़ों का वितरण किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राजकीय बालिका गृह में 111 बच्चियां रह रही हैं, जिनके माता-पिता नहीं हैं। प्रशासन द्वारा उनके रहने, खाने और शिक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। सिंह ने कहा कि बच्चियों की पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी और शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि 10 बच्चियां बोर्ड परीक्षा दे रही हैं, जिनके लिए किताबों और अन्य शैक्षणिक संसाधनों की विशेष व्यवस्था की गई है। नाबालिग बच्चियों की देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बच्चियों से उनका हालचाल पूछा और उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की सुविधा में कमी नहीं आने दी जाएगी। बच्चियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद की व्यवस्था और पार्किंग स्थल का निर्माण भी कराया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे होली का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में होली पर जिला अस्पताल तैयार:आई ड्रॉप, दवाइयों का स्टॉक; 10 डॉक्टर तैनात, सीएमएस कर रहे मॉनिटरिंग
    Next Article
    नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:मथुरा कोतवाली पुलिस ने रेलवे फाटक के पास से दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment