Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बिजली अमेंडमेंट रिपोर्ट को लेकर विरोध:इंजीनियर्स ने वर्किंग ग्रुप पर किया सवाल, बोले-निजी संस्था को ना करें शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के बिजली इंजीनियरों और कर्मचारियों में इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के लिए बने वर्किंग ग्रुप की रिपोर्ट को लेकर नाराजगी है। ऐसे ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि अगर इस रिपोर्ट के आधार पर बिल संसद में रखा गया तो इसका विरोध किया जाएगा। संगठन ने मांग की है कि रिपोर्ट पहले सार्वजनिक की जाए और सभी पक्षों से राय ली जाए। फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि 30 जनवरी 2026 को केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने वर्किंग ग्रुप बनाया था। अब खबर है कि ग्रुप ने अपनी रिपोर्ट केंद्रीय विद्युत मंत्री को दे दी है। गोरखपुर के पदाधिकारियों का कहना है कि पूरी जानकारी सामने लाए बिना आगे बढ़ना ठीक नहीं है। निजी संस्था को शामिल करने पर आपत्ति फेडरेशन ने वर्किंग ग्रुप में ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के डायरेक्टर जनरल आलोक कुमार को शामिल करने पर भी आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि यह संस्था निजीकरण के पक्ष में रही है। इंजीनियरों का कहना है कि बिजली व्यवस्था में निजीकरण से कर्मचारियों और उपभोक्ताओं दोनों पर असर पड़ सकता है। आंदोलन की तैयारी फेडरेशन ने कहा है कि अगर कर्मचारियों की बात नहीं सुनी गई और बिल को जल्दबाजी में आगे बढ़ाया गया तो गोरखपुर समेत पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। संगठन का कहना है कि कर्मचारियों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद ने कहा- इजरायल पर भारत की चुप्पी चिंताजनक:गाजा हिंसा और ईरान मुद्दे पर भारत से स्पष्ट रुख की मांग की
    Next Article
    डंपर ने दो चचेरे भाइयों को कूचला, मौत:कानपुर-सागर हाईवे पर हुआ हादसा, पुलिस ने डंपर जब्त किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment