Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया के सौरभ यादव वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनेंगे:CDS परीक्षा में हुआ चयन, अखिल भारतीय स्तर पर 27वीं रैंक हासिल की

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया जिले के बेल्थरा रोड स्थित बभनियाव (अखोप) गांव के सौरभ कुमार यादव ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 27वीं रैंक हासिल की है, जिसके बाद उनका चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। सौरभ के पिता विजय चंद यादव भारतीय सेना में नायक सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। घर में बचपन से ही अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का माहौल रहा, जिसने सौरभ को देशसेवा के लिए प्रेरित किया और उनके व्यक्तित्व को मजबूत आधार दिया। चचेरे भाई रणधीर यादव ने बताया कि सौरभ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन उनका लक्ष्य हमेशा देश की वर्दी पहनना था। इसी जुनून ने उन्हें CDS जैसी कठिन परीक्षा में सफलता दिलाई। परिवार में शिक्षा और प्रतिस्पर्धा का माहौल भी उनकी प्रेरणा का स्रोत रहा। उनकी एक बहन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं, जबकि दूसरी मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इस माहौल ने सौरभ को लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए ऊर्जा दी। सौरभ की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। गांव से लेकर शहर तक लोग इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण मान रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 तस्वीरों में देखें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव का समापन:कुशीनगर में कृषि मंत्री बोले- आज दुनिया को युद्ध की नहीं, बल्कि बुद्ध की आवश्यकता है
    Next Article
    Thalapathy Vijay: त्रिची रोड शो में विजय को देखने के लिए लगी फैंस की भीड़, बाइक से गिरा कपल, तो एक्टर ने किया कुछ ऐसा…

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment