Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में 107 गुम मोबाइल बरामद:पुलिस ने मालिकों को लौटाए, 1075 मोबाइल की रिकवरी

    52 minutes ago

    1

    0

    बलिया पुलिस की सर्विलांस सेल ने गुम हुए 107 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 21.40 लाख रुपये है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने इन मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सौंपा। यह कार्रवाई एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर गठित मोबाइल रिकवरी सेल ने की। टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से इन फोनों को ट्रेस किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक कुल 1075 गुम मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए जा चुके हैं, जिनकी कीमत करीब 2 करोड़ 15 लाख रुपए है। मोबाइल वापस मिलने पर मालिकों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाने या साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें। एसपी ने बरामदगी करने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोदलामऊ सीएचसी में नसबंदी शिविर:45 महिलाओं का सफल ऑपरेशन
    Next Article
    गोरखपुर में 12 उम्मीदवारों ने नामांकन किया:मौजूदा MLC ध्रुव त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल किया, रनर रहे अजय सिंह का भी नामांकन; सभा कर ताकत दिखाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment