Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में 15 केंद्रों पर होगी एसआई भर्ती परीक्षा:14 और 15 मार्च को दो सत्रों में होगी आयोजित

    9 hours ago

    1

    0

    बलिया में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 14 व 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जनपद के 15 केंद्रों पर दो सत्रों मेंसुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार शाम गंगा बहुउद्देशीय सभागार में एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास 10 से 12 एंबुलेंस तैनात रखी जाएं। नोडल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को अपने-अपने केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्र तक पहुंचने की दूरी और समय का परीक्षण करने को कहा गया, ताकि परीक्षा के दिन कोई समस्या न हो। सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट को 12 मार्च तक सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश और निकास के लिए एक ही गेट हो और उसके सामने भी सीसीटीवी कैमरा लगा हो। प्रत्येक केंद्र पर परीक्षार्थियों के मोबाइल, घड़ी आदि सुरक्षित रखने के लिए एक स्टोर रूम की व्यवस्था होगी। शौचालयों की साफ-सफाई, बिजली, पंखे और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक परीक्षा कक्ष में एक-एक घड़ी लगाने को भी कहा गया है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने 14 व 15 मार्च को परीक्षा केंद्रों से एक किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी साइबर कैफे और फोटोस्टेट की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, एडीएम अनिल कुमार सहित सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक, 'लखनऊ चलो' का आह्वान किया:15 मार्च को कांशीराम जयंती पर होगा कार्यक्रम
    Next Article
    महिला आयोग सदस्य अर्चना पटेल करेंगी जनसुनवाई:कानपुर देहात में 11 मार्च को महिला उत्पीड़न मामलों की समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment