Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में 73 आंगनवाड़ी सहायिकाओं का चयन:गंगा बहुउद्देशीय सभागार में पारदर्शी चयन, एलईडी स्क्रीन पर लाइव दिखी पूरी प्रक्रिया

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया में 18 बाल विकास परियोजनाओं के तहत आंगनवाड़ी सहायिका पदों पर भर्ती प्रक्रिया बुधवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस चयन प्रक्रिया की अध्यक्षता की। इसमें विकासखंड सोहांव और बलिया शहर से कुल 73 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए इसे एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रदर्शित किया गया। इससे अभ्यर्थी और उनके परिजन पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से देख सके। विकासखंड सोहांव से 62 और बलिया शहर से 11 अभ्यर्थियों को आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर चुना गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उपस्थित अभ्यर्थियों से भर्ती प्रक्रिया के संबंध में सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। पूरी भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर सीडीओ ओजस्वी राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी के0एम0 पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश, डीसी मनरेगा रिचा वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर पंचायत ने दिबियापुर मिडिल स्कूल का कराया कायाकल्प:25 लाख के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण, पीएम श्री बनाने का लक्ष्य
    Next Article
    10 घंटे सर्जरी, उज्बेकिस्तान की बच्ची को मिला नया जीवन:नोएडा के अस्पताल में हुई सर्जरी, डॉक्टरों ने कम की आंखों के बीच की दूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment