Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में आबादी क्षेत्र में शराब दुकान का विरोध:निवासियों ने कहा- दुकान आबादी क्षेत्र से दूर खोली जाए

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया के नई बस्ती परिखरा में देशी शराब की दुकान खुलने के खिलाफ मोहल्लेवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। निवासियों का कहना है कि यह दुकान आबादी क्षेत्र में खोली जा रही है, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मोहल्लेवासियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुकान खुलने से इलाके की बहन-बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। इसके अलावा, शराब पीकर सड़कों पर सोने वाले लोगों से भी परेशानी होगी और शांति भंग होगी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद देसी शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी मुख्य मांग है कि शराब की दुकान को किसी भी कीमत पर आबादी क्षेत्र में नहीं खुलने दिया जाए और इसे रिहायशी इलाकों से दूर खोला जाए। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई और दुकान खोली गई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने प्रशासन से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया। इस प्रदर्शन के दौरान अजय प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, संतोष राय, गोपाल जी सिंह, पंकज शिखा सिंह, बेबी सिंह, पूनम राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में नए सत्र का पहला दिन:छात्रों को किताबें बांटीं, प्रधानाध्यापकों का सम्मान; स्कूल चलो रैली निकली
    Next Article
    किडनी गैंग ने 50 से ज्यादा किडनी ट्रांसप्लांट की:कानपुर में गैंग के हर सदस्य का काम और कमीशन फिक्स, साउथ अफ्रीका तक फैला रैकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment