Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान की बैठक:मुख्य अतिथि ने कहा- प्रशिक्षण तरासने की प्रक्रिया है

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अशोक सिंह ने प्रशिक्षण को कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व को निखारने वाली महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि पार्टी द्वारा बूथ स्तर तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करेगा। मुख्य अतिथि अशोक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जो व्यक्ति निरंतर सीखता है, वही आगे बढ़ता है, जबकि सीखना छोड़ देने पर विकास रुक जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण संभव है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को संगठन सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया। सिंह ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व के स्तर पर विकसित करेगा। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। इससे संगठन की कार्यशैली में एकरूपता आएगी और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रहित की भावना को बल मिलेगा। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने भी अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को अनुशासित, विचारवान और सेवा भाव से परिपूर्ण बनाने का माध्यम है। उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा को आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, सरकारी नीतियों और जनसेवा के मूल मंत्र से जोड़ा जा रहा है। जिला प्रभारी विजय बहादुर दूबे ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कार्य करता है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं की क्षमता, दक्षता और वैचारिक स्पष्टता में वृद्धि होती है। बैठक में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनिता श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, संजीव डम्पू, हिमांशु प्रताप सिंह, मिलन राम, प्रदीप सिंह, कृष्णा पाण्डेय, योगेश सिंह, शशी चौरसिया, भरत राय, आलोक मोनू, जयप्रकाश, नितेश, पंकज सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह और रीना राव सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक शुक्ला ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी को अधेड़ ने घर में खींचा, बड़ी बहन भिड़ी:आरोपी को परिजनों ने बताया मानसिक विक्षिप्त, बजरिया थाने में हंगामा
    Next Article
    15 दिन का स्वच्छता मिशन, गांव-गांव सफाई:डीएम का एक्शन प्लान, गंदगी पर वार, पंचायतों को बनाया जाएगा वन-स्टॉप जनसेवा केंद्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment