Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोरी को अधेड़ ने घर में खींचा, बड़ी बहन भिड़ी:आरोपी को परिजनों ने बताया मानसिक विक्षिप्त, बजरिया थाने में हंगामा

    2 hours ago

    1

    0

    बजरिया में बड़ी बहन के साथ खस्ता लेने जा रही 11 साल की किशोरी को दिनदहाड़े अधेड़ ने बदनीयती से हाथ पकड़ कर घर में खींचने का प्रयास किया। जिसके बाद बड़ी बहन अधेड़ से भिड़ गई और किशोरी को चंगुल से छुड़ा कर आनन–फानन घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। घटना से गुस्साए परिजन अधेड़ के घर शिकायत करने पहुंचे, जहां आरोपी के परिजनों ने मानसिक विक्षिप्त बताने लगे। जिस पर आक्रोशित परिजनों ने बजरिया थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामें की सूचना पर बजरिया पुलिस पहुंची अधेड़ को हिरासत में ले आई। पुलिस ने किशोरी के परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिला पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया। शनिवार दोपहर बड़ी बहन संग घर जा रही थी किशोरी बजरिया थानाक्षेत्र निवासी मजदूरी करने वाले युवक ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी 18 वर्षीय बेटी अपनी 11 वर्षीय छोटी बहन के साथ बजरिया थाने के पास खस्ता लेने गई थी। खस्ता खरीद कर वह वापस लौट रही थी, तभी बशीरगंज, लाले चट्‌टे के पास रहने वाले 55 वर्षीय इब्राहिम ने 11 साल की किशोरी का हाथ पकड़ कर घर में खींचने का प्रयास किया। जिस पर बड़ी बहन आरोपी इब्राहिम से भिड़ कर किशोरी का हाथ छुड़ा किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन आरोपी इब्राहिम के घर पहुंचे, जिस पर इब्राहिम के परिजनों ने उसे मानसिक विक्षिप्त बताया, जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने बजरिया थाने पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले में एसीपी सीसामऊ अमरनाथ यादव ने बताया कि आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल पुलिस ने रैगिंग मामले में FIR दर्ज की:तीन छात्र सहित चार नामजद, प्रधानाचार्य कार्यालय में इंटरमीडिएट के कॉमर्स के छात्र से मारपीट की
    Next Article
    बलिया में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान की बैठक:मुख्य अतिथि ने कहा- प्रशिक्षण तरासने की प्रक्रिया है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment