Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में एनएच-31 के ब्लैक स्पॉट की जांच के निर्देश:डीएम ने तीन दिन में रिपोर्ट मांगी; नियम तोड़ने पर सीसीटीवी से कट सकता है चालान

    6 hours ago

    2

    0

    बलिया के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सड़क हादसों की आशंका वाले स्थानों की पहचान कर वहां की खामियां दूर करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समितियों से राष्ट्रीय राजमार्ग-31 का दौरा कर ऐसे स्थानों का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने हादसों की आशंका वाले स्थानों की पूरी रिपोर्ट तीन दिन में देने के निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके। उन्होंने नगरा रोड पर हाल में हुए हादसे की जगह के आसपास लगे पेड़ कटवाने और सड़क किनारे सफेद पट्टी बनवाने को कहा। साथ ही सड़क पर पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो और हादसों की आशंका कम हो। ज्ञानेंद्र सिंह ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। उन्होंने बताया कि शहर के अलग-अलग चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यातायात नियम तोड़ने वाले वाहनों का कैमरों से ऑटोमेटिक चालान कट सकता है। उन्होंने वाहन चालकों से तय गति सीमा में गाड़ी चलाने और तेज रफ्तार से बचने को कहा। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, आरटीओ अरुण कुमार राय और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में समरसता संकल्प यात्रा का जगह-जगह स्वागत:डॉ. रामशंकर कठेरिया और असीम अरुण समेत कई नेता हुए शामिल
    Next Article
    जौनपुर में तिलक के दौरान चली गोली, दो लोग घायल:एक की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर; गोली चलने के बाद आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment