Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में हुनर उत्सव हस्तशिल्प मेले का आयोजन:लोगों ने की खरीदारी, हस्तनिर्मित उत्पादों को मिला बढ़ावा

    9 hours ago

    1

    0

    बलिया के बापू भवन टाउन हॉल में रविवार को 'हुनर उत्सव' हस्तकला मेले का आयोजन किया गया। फाउंड वन फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस मेले का उद्देश्य हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देना था। रविवार का सही उपयोग, हुनर को दें सहयोग" के नारे के साथ शुरू हुए इस मेले में हस्तकला से निर्मित विभिन्न सामानों के स्टॉल लगाए गए थे। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी पसंद के सामानों की खरीदारी की। समाजसेविका नंदिनी तिवारी ने बताया कि इस पहल से बच्चों और महिलाओं को जोड़ा गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मेले में प्रदर्शित सभी उत्पाद हस्तनिर्मित हैं और उनकी गुणवत्ता उच्च स्तर की है। नंदिनी ने स्केचिंग तस्वीरों का जिक्र करते हुए बताया कि ये सभी चित्र विद्या सहित अन्य बच्चियों द्वारा बनाए गए हैं। उन्होंने आराध्या द्वारा घर के अनुपयोगी सामानों (कबाड़) से बनाए गए विभिन्न उत्पादों की भी सराहना की। मेले में आलोक गुप्ता द्वारा तैयार किए गए जैविक खाद, महिलाओं द्वारा गोबर से बनाए गए दीये और विभिन्न प्रकार के पौधों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न स्टॉलों पर मिट्टी के बर्तन, साड़ियां, रसोई और घर में उपयोग किए जाने वाले सामान, बैग सहित कई अन्य हस्तनिर्मित वस्तुएं उपलब्ध थीं। इन सामानों की खरीदारी के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी मनपसंद चीजें खरीदीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IITK केमिकल रिसर्च, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी पर काम करेगा:जीत बिंद्रा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पेशलिटी केमिकल्स का उद्घाटन
    Next Article
    अंतर्राज्यीय पशु चोर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार:भदोही पुलिस ने 32 भेड़, 15 बकरी और 25000 किए बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment