Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में किशोर की ईंट से कूचकर हत्या:सिर-चेहरा कुचला, घर से 100 मीटर दूर बगीचे में मिला शव, दो परिवारों पर शक

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया में 15 साल के किशोर की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। गांव से 100 मीटर दूर बगीचे में लहुलूहाल हालत में शव पड़ा मिला। हत्यारों ने किशोर के सिर पर कई वार किए उसके बाद पहचान न हो इसलिए चेहरा भी कूचकर बिगाड़ दिया। मृतक की मां ने गांव के ही दो परिवारों पर हत्या का शक जताया है। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि किशोर का शव बगीचे में रखी एक चौकी पर पड़ा था। उसका सिर और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। आसपास खून के निशान मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है जान बचाने के लिए उसने काफी देर तक संघर्ष किया था। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर की है। जहां हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव के रहने वाले रितेश (15) की हत्या ईंट से कूचकर कर दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक रितेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। बड़े भाई की पिंटू की शादी हो गयी है। वहीं छोटा भाई समर 10 साल का है। सात बहनों में पांच की शादी हो गयी है। जबकि मोनिका और दिव्या अविवाहित हैं। पिता नंद जी यादव खेती किसानी का काम करते हैं। जबकि मां सोनी देवी गृहणी हैं। रितेश की मां सोनिया देवी के मुताबिक, वह रविवार देर शाम घर से यह कहकर निकला था कि पास के गांव में बारात जा रहा है। रात भर जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार को उम्मीद थी कि वह दोस्तों के साथ कहीं रुक गया होगा, लेकिन मंगलवार सुबह गांव के बाहर बगीचे में उसका शव मिलने की खबर ने सबको झकझोर दिया। दो परिवारों पर जताया शक मृतक की मां सोनिया देवी ने दो परिवारों पर हत्या का संदेह जताया है। हालांकि उन्होंने खुलकर नाम नहीं बताए, लेकिन पुलिस को लिखित शिकायत देने की तैयारी की जा रही है। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। गांव में चर्चा है कि किशोर का किसी से विवाद था या नहीं, इस पहलू की भी जांच की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कृपा शंकर (पुलिस अधीक्षक दक्षिणी) और मोहम्मद उस्मान कुरैशी (सीओ बैरिया) मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसपी दक्षिणी ने बताया कि परिजनों से बातचीत की जा रही है और सभी संभावित एंगल पर जांच की जा रही है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल, दोस्ती-रंजिश और अन्य संभावित कारणों की जांच में जुटी है। गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी है, जो इस सनसनीखेज हत्याकांड की परतें खोलेगी। -------------------- खबर यह है- जिस दुकान की बर्फ जीभ से चाटी, उसमें धमाका...VIDEO:बगल की दुकान भी जली, लखनऊ में लोग बोले- किसी ने फूंक दिया लखनऊ के जानकीपुरम में गन्ने के रस की एक दुकान में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस दुकान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक बच्चा दुकान में रखी बर्फ को जीभ से चाटता दिखाई दे रहा था। चर्चा है कि इसी वजह से किसी ने दुकान में आग लगा दी। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें:बुकिंग के 4-5 दिन बाद भी नहीं मिल रही रसोई गैस, अफसर बोले- परेशान मत हों
    Next Article
    ललितपुर में सड़क हादसे में पोते की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, दादा-चाचा घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment