Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में खरीफ 2026 बीज वितरण में बदलाव:अब पहले आओ, पहले पाओ की जगह ई-लॉटरी प्रणाली

    8 hours ago

    2

    0

    बलिया में खरीफ 2026 सत्र के लिए बीज वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव किया गया है। उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि अब 'पहले आओ, पहले पाओ' की व्यवस्था समाप्त कर ई-लॉटरी प्रणाली लागू की गई है। यह बदलाव कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के तहत बीज वितरण पर लागू होगा। जनपद बलिया में विकास खंडवार बीज वितरण के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, जिसके तहत सामान्य और मिनीकिट बीज वितरण योजनाओं में प्रमाणित एवं संकर बीज किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों को विभागीय पोर्टल http://agriculture.up.gov.in/ पर जाकर अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज की बुकिंग करनी होगी। बुकिंग प्रक्रिया 22 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है। उप कृषि निदेशक ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि के भीतर बुकिंग कराने वाले किसानों में से लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इस नई प्रणाली का उद्देश्य बीज वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है। उन्होंने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि वे समय रहते पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज की बुकिंग सुनिश्चित करें, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण:डीएम-एसएसपी ने सुरक्षा व पारदर्शी व्यवस्थाएं जांची, CCTV कैमरे खंगाले
    Next Article
    12वीं में नोएडा की हिमांशी शर्मा ने जिला टॉप किया:गौरांगी को जिले में मिली दूसरी रैंक, 2025 में 85.56 प्रतिशत रिजल्ट रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment