Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित:व्यापारियों को स्वच्छता, गुणवत्ता मानकों की जानकारी दी गई

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान में बलिया शहर के पैराडाइज डायमंड में खाद्य सुरक्षा से संबंधित एक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के खाद्य पदार्थों से जुड़े व्यापारियों, दुकानदारों और होटल संचालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापारियों को खाद्य पदार्थों की बिक्री के दौरान स्वच्छता, गुणवत्ता और सरकारी मानकों का पालन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य सामग्री को साफ-सुथरे वातावरण में तैयार और संग्रहित करना आवश्यक है। विभाग ने एक्सपायरी डेट, पैकिंग और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सकें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने, खाद्य पदार्थों में मिलावट से बचने और स्वच्छता मानकों का पालन करने की सलाह दी। हरेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि विभाग समय-समय पर निरीक्षण करता है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाती है। प्रदेश स्तर से आए प्रशिक्षक विवेक पाठक ने फास्ट ट्रैक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा कानून, पैकेजिंग, लेबलिंग और स्वच्छता मानकों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी और उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता सहित शहर के कई सम्मानित व्यापारियों ने भाग लिया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में विभाग की ओर से व्यापारियों से अपील की गई कि वे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करें, ताकि आम लोगों तक सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री पहुंच सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में कुएं में गिरने से छात्रा की मौत:खेत पर गई थी, घर नहीं लौटने पर परिजन देखने गए तो कुएं में लाश मिली
    Next Article
    आप का गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर प्रदर्शन:कासगंज में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment