Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरेया में विवाहिता की संदिग्ध मौत:पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद, परिजनों में शोक का माहौल

    1 hour ago

    1

    0

    औरैया के बिधूना में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को मोहल्ला आदर्श नगर में यह घटना सामने आई। सुबह पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद शाम को महिला अपने कमरे में अचेत मिली। परिजनों ने कमरे का जंगला तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मराहना निवासी कोमल (24) के रूप में हुई है। उसका विवाह मई 2023 में आदर्श नगर निवासी सुनील कुमार से हुआ था, जो पुताई का काम करता है। शनिवार सुबह खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद सुनील अपने काम पर चला गया। शाम करीब 6 बजे जब सुनील घर लौटा, तो उसने कोमल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। कई बार आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने कमरे का जंगला तोड़ दिया, जहां कोमल अचेत अवस्था में पड़ी मिली। परिजन तुरंत कोमल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कोमल और सुनील का एक साल का बेटा 'गोलू' है। घटना के बाद से पति सुनील सदमे में है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 3,910 ने छोड़ा यूपी पुलिस SI एग्जाम:28 सेंटर पर 9,120 देनी थी परीक्षा, नकल रोकने के लिए दिन भर निगरानी करते रहे अधिकारी
    Next Article
    बड़ा भक्तमाल महंत अवधेश दास की बिगड़ी तबीयत:फेफड़ों में पानी और सीने में दर्द की शिकायत है, निजी अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment