Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात:भूत-प्रेत, झांकियों के साथ हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, महिलाओं ने किया परछावन

    10 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि पर्व पर बलिया जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य शिव बारात निकाली गई। बुधवार को दिन के समय गाजे-बाजे, डीजे, ढोल-नगाड़े और आकर्षक झांकियों के साथ यह बारात निकाली गई। नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर, गोला रोड स्थित कैलाश धाम, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर और महावीर घाट सहित विभिन्न मंदिरों से भगवान भोलेनाथ की बारात निकली। बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से निकली बारात नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम को वापस मंदिर पहुंची। बारात में भूत-प्रेत के वेश में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह महिलाओं ने परछावन किया और लोग बारात देखने के लिए छतों पर चढ़ गए। हजारों की संख्या में नर-नारियों ने इस बारात में सहभागिता की। इससे पूर्व, श्रद्धालुओं ने शिवालयों में बेलपत्र, भांग, दूध, गंगाजल, भस्म और धतूरा चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। इस दौरान घंट-घड़ियाल और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से मंदिर परिसर और पूरा नगर शिवमय हो गया। बारात में भगवान भोलेनाथ के विभिन्न स्वरूपों और राक्षसों की आकर्षक झांकियां शामिल थीं, जो इसकी शोभा बढ़ा रही थीं। अंग्रेजी बाजा सहित विभिन्न प्रकार के बाजे और डीजे भी बारात का हिस्सा थे। हाथी, घोड़े और ऊंट ने भी बारात की भव्यता बढ़ाई। यह बारात जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, जापलिनगंज चौकी, जापलिनगंज नया चौक, रामलीला मैदान, एलआईसी रोड, मालगोदाम रोड, स्टेशन रोड, स्टेशन-चौक रोड, गुदरी बाजार रोड, लोहापट्टी, चमन सिंह बागरोड, महावीर घाट रोड और विजय टाकीज रोड होते हुए पुनः बालेश्वर मंदिर पहुंची। इसके बाद, मंदिर परिसर में भगवान का विवाहोत्सव संपन्न हुआ। बारात के बाद जिले के प्रमुख शिवालय प्रांगणों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जहां महिलाओं ने मांगलिक गीत गाए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी व कर्मचारी वर्दी और सादे वेश में चक्रमण करते रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस आयुक्त ने पनकी मंदिर, थाने का निरीक्षण किया:ड्यूटी में लापरवाही पर पुलिसकर्मियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी
    Next Article
    सवर्ण, दलित, ओबीसी के साथ संघ प्रमुख ने किया भोजन:गोरखपुर में 3 दिवसीय प्रवास पर हैं मोहन भागवत; सामाजिक सद्भाव का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment