Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस आयुक्त ने पनकी मंदिर, थाने का निरीक्षण किया:ड्यूटी में लापरवाही पर पुलिसकर्मियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी में रविवार को पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल सहित अन्य अधिकारियों ने शिवरात्रि को देखते हुए पनकी मंदिर व पनकी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए चोर लुटेरों पर नजर रखने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इसके बाद सभी अधिकारी पनकी थाने पहुंचे। वहां माल खाना महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। पनकी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी रविवार दोपहर में पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त क़ानून एंव ब्यवस्था, विपिन ताडा डीसीपी एमएस क़ासिम आबदी व ऐसीपी पनकी ने महाशिव रात्रि के पर्व पर पनकी मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान डियूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा की भीड़ में मोबाईल चोरी पर्स चोरी चेन चोरी सहित कई आपराधिक घटनाये भी होती है। सभी पुलिसकर्मी ईमानदारी से सजग होकर डियूटी करे। कोई भी अप्रिय घटना हुई तो उस पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी होंगी और कार्रवाई भी होंगी। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने मंदिर के महंत से भी बातचीत कर मंदिर की सुरक्षा को लेकर बातचीत की। और भक्तों को दर्शन के लिये दिक्क़त ना हो इसके लिए लाइन से दर्शन कराने की बात कही। करीब आधे घंटे मंदिर का निरीक्षण के बाद वह पुलिस आयुक्त सहित सभी अधिकारी पनकी थाने पहुंचे। वहां थाने का निरीक्षण किया इस दौरान पुलिस आयुक्त माल खाने के अंदर जाकर रख रखाव व साफ सफाई के निर्देश दिये। अपराध रजिस्टर चेक किया और महिला हेल्प डेस्क में तैनात महिला दरोगा और महिला सिपाहियों से महिला अपराधों की जानकारी की। करीब एक घंटे तक थाने में सभी अधिकारी चले गए। डीसीपी वेस्ट एमएस क़ासिम आबदी ने बताया वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पनकी मन्दिरव पनकी थाने का निरीक्षण उनके द्वारा किया गया था। थाना प्रभारी को माल खाने की साफ सफाई विवेचनाओं महिला अपराधों सहित कई बिन्दुओ पर दिशा निर्देश दिए गए। जिनका कड़ाई से पालन कराया जायेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में जल जीवन मिशन की टंकी में दरारें:फुल भरते ही बहने लगा पानी, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
    Next Article
    बलिया में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात:भूत-प्रेत, झांकियों के साथ हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, महिलाओं ने किया परछावन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment