Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की पुण्यतिथि:सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने उन्हें दबे-कुचलों का मसीहा बताया

    2 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की 16वीं पुण्यतिथि शनिवार को बलिया के बापू भवन टाउन हॉल में मनाई गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि शारदानंद अंचल समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के हनुमान थे। उन्होंने अंचल को कमजोर और मजबूरों का मसीहा बताया, जिन्होंने दबे-कुचलों को इंसाफ दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। सांसद ने उनकी स्मृतियों को नमन किया। नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ पूर्व मंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर सपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र, अंबिका चौधरी, पार्टी के जिलाध्यक्ष तथा फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव, सिकंदरपुर विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व प्रमुख बंशीधर यादव और अरविंद गिरि सहित कई अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में साथी रामजी गुप्ता, अकमल नईम खां उर्फ मुन्ना, शशिकांत चतुर्वेदी, नीरज सिंह उर्फ गुड्डू, सपा प्रबुद्ध सभा के प्रांतीय नेता शिवशरण तिवारी, संतोष, राजन कन्नौजिया, यशपाल सिंह, डॉ. विश्राम यादव, नपा के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय, कामेश्वर सिंह, अनिल राय, शमशाद बांसपारी, रविंद्र यादव, अजय यादव, मिंटू खान, एसएन राय, संतोष शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीरबल राम ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में करंट लगने से युवक की मौत:ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया, चक्का जाम किया
    Next Article
    'पंडिताइन की लव स्टोरी' रिलीज पर रोक की मांग:गोरखपुर में काजल निषाद के पति और प्रोड्यूसर सहित 4 पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment