Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में करंट लगने से युवक की मौत:ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया, चक्का जाम किया

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक 36 वर्षीय युवक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। प्रजापतिपुर गांव निवासी विक्रम शनिवार सुबह गांव के पास कुआनो नदी किनारे शौच के लिए गए थे। वहां पहले से टूटा हुआ बिजली का तार जमीन पर गिरा था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। तार के संपर्क में आते ही युवक गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते बुधवार को आए आंधी-तूफान के दौरान बिजली का तार टूटकर नदी किनारे गिर गया था। उन्होंने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। टूटे तार में बिजली आपूर्ति जारी रहने के कारण यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया और आवागमन बहाल किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में ड्रग माफिया की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क:25 सालों से ड्रग तस्करी में सक्रिय रहे, 9 जनवरी से जेल में हैं बंद
    Next Article
    बलिया में पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की पुण्यतिथि:सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने उन्हें दबे-कुचलों का मसीहा बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment