Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई:वक्ताओं ने उनके 'अंतिम व्यक्ति तक लाभ' के सिद्धांत को याद किया

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई। जिला मुख्यालय स्थित चंद्रशेखर उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनकी विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर 'युवा तुर्क' के नाम से विख्यात पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया गया। चंद्रशेखर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस जयंती कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। बेरूआरबारी ब्लॉक के पूर्व प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जी का व्यक्तित्व ऐसा था कि उन्हें किसी दल की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता। उनके लिए सभी दलों के लोग समान थे। बलिया के लोग उन्हें दलगत राजनीति से ऊपर मानते थे। दिल्ली में रहते हुए भी वे किसी की बीमारी या मुसीबत में दल नहीं देखते थे, बल्कि सबकी मदद करते थे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए सिंह ने बताया कि चंद्रशेखर जी की सोच सर्व समाज के लिए थी। वे चाहते थे कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सभी को न्याय मिले। उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक इसी सिद्धांत के लिए संघर्ष किया। उन्होंने नई पीढ़ी से चंद्रशेखर जी के विचारों और सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया, ताकि देश में एकता बनी रहे। अन्य वक्ताओं ने भी इस बात पर जोर दिया कि चंद्रशेखर जी हमेशा कहते थे कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सभी चीजें पहुंचनी चाहिए और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा यह प्रयास रहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और किसी भी परेशानी में सभी लोग साथ खड़े रहें। इस अवसर पर यशपाल सिंह, देव नारायण उर्फ पुन्ना सिंह, वंश बहादुर सिंह, डॉ. विश्राम यादव, अमित सिंह, धन जी सिंह और राजेश सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला दो बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदी:घायल बच्चे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, दो की पहले ही जा चुकी थी जान
    Next Article
    शेरपुर में जमीन कब्जाने की कोशिश:लुहारा निवासी ने डीएम से की शिकायत, शिकायतकर्ता ने चाचा और ताऊ पर लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment