Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शेरपुर में जमीन कब्जाने की कोशिश:लुहारा निवासी ने डीएम से की शिकायत, शिकायतकर्ता ने चाचा और ताऊ पर लगाया आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत के बड़ौत तहसील क्षेत्र के लुहारा गांव निवासी महावीर पुत्र महेंद्र ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शेरपुर गांव में स्थित उनकी 18 बीघा कृषि भूमि पर उनके चाचा और ताऊ अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। महावीर के अनुसार, यह जमीन उन्हें पारिवारिक बंटवारे में मिली थी और वह लंबे समय से इस पर खेती कर रहे हैं। हाल ही में उनके चाचा और ताऊ ने इस भूमि पर अपना दावा जताते हुए जबरन कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार को धमकाया जा रहा है। आरोप है कि दबंगई के बल पर खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। महावीर ने यह भी आरोप लगाया है कि इस मामले में कुछ स्थानीय राजस्व कर्मियों की मिलीभगत हो सकती है, जिससे उन्हें न्याय मिलने में बाधा आ रही है। महावीर ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई:वक्ताओं ने उनके 'अंतिम व्यक्ति तक लाभ' के सिद्धांत को याद किया
    Next Article
    बस्ती में कफन ओढ़कर डीएम ऑफिस के सामने लेटा बुजुर्ग:बोला- साहब, मुझे जिंदा कर दीजिए, कागजों में मृत दिखा जमीन दूसरे के नाम करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment