Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का दावा:मोदी का विकास रथ बंगाल, असम जीतते हुए यूपी आएगा, जहां आंधी बहेगी

    1 hour ago

    1

    0

    परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'विकास रथ' हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार और बंगाल होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल और असम में जीत के बाद यह रथ यूपी आएगा, जहां 'आंधी' बहेगी। यह बात उन्होंने बलिया के शंकरपुर में भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद मीडिया से बातचीत में कही। बलिया में विकास कार्यों पर पूछे गए सवाल पर मंत्री सिंह ने कहा कि जिले में पिछले 75 वर्षों में जो विकास नहीं हुआ, वह अब हो रहा है। उन्होंने बताया कि बलिया लंबे समय से इन विकास कार्यों का इंतजार कर रहा था। इनमें मेडिकल कॉलेज, भृगु कॉरिडोर, मेडिकल बाईपास, वायाना-हल्दी बाईपास, माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन, बंधे का चौड़ीकरण, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और जेल का निर्माण जैसे कार्य तेजी से चल रहे हैं। 3 तस्वीरें देखिए… परिवहन मंत्री ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता, प्रदेश और केंद्र में किए जा रहे विकास कार्यों तथा कार्यकर्ताओं के आचरण और व्यवहार जैसे कई विषयों पर वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। यह प्रशिक्षण शिविर सभी मंडलों में आयोजित किए जा रहे हैं। इस शिविर में आगामी 2027 के चुनाव को लेकर विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को आज से ही कमर कसने और तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद जिला अस्पताल में कंडम एम्बुलेंस धूं-धूं कर जली:फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू; पास खड़ी दूसरी एम्बुलेंस भी चपेट में आने से बची
    Next Article
    सीतापुर में आकाशीय-बिजली से 21 झोपड़ियां जलीं:3 की मौत; प्रशासन ने 2.58 लाख की तात्कालिक राहत दी, मृतकों के परिजनों को 12 लाख मिलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment