Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में स्कूल चलो अभियान 2026-27 का पहला चरण शुरू:डीएम ने कहा- कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, बेहतर काम करने वाले टीचर सम्मानित

    3 hours ago

    2

    0

    बलिया में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 'स्कूल चलो अभियान 2026-27' के प्रथम चरण का शुभारंभ बुधवार को किया गया। यह अभियान 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा। इसका उद्घाटन बलिया के तहसीली स्कूल प्रांगण में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और परिषदीय विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। जिलाधिकारी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट नामांकन करने वाले प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मंडल स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा अंशिका कुमारी को भी सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने अभियान के प्रथम चरण के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए जनसहयोग पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश 'योगी की पाती' पढ़कर सुनाया और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिक वर्ग के उन बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालयों में नामांकित किया जाए, जो अभी तक शिक्षा से दूर हैं। उन्होंने पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक नामांकन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने आगामी सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जनपद में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का नामांकन कराया जाएगा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली से चलता था सट्टे का डिजिटल सिंडिकेट:पाकिस्तान-दुबई तक फैले तार, ऑनलाइन गेमिंग से ठगी का खुलासा
    Next Article
    बहू पर घर कब्जाने का आरोप, फूफा ससुर परेशान:एसपी से शिकायत, घर जाने पर आंख में मिर्च पाउडर और स्प्रे डाल रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment