Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में दुकानदार की गला काटकर हत्या:ट्यूबवेल के पास मिला शव, शाम को दुकान बंद करके लौट रहा था घर

    2 hours ago

    2

    0

    बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर दुगौली गांव में एक अधेड़ की गला काटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार देर शाम की है, जब 45 वर्षीय बंधु यादव दुकान से घर लौट रहे थे। उनका शव देर रात सरया मार्ग पर एक ट्यूबवेल के पास मिला। बंधु यादव प्रतिदिन बेल्थरारोड स्थित मोबिल की दुकान से घर आते-जाते थे। शुक्रवार देर शाम तक घर न पहुंचने पर उनके बेटे ने तलाश शुरू की। बेटे को पुलिया के पास पिता का शव मिला, जिसके बाद उसने तुरंत 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें, मृतक की बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस मोबाइल फोन के आधार पर मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। मृतक बंधु यादव अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी आशा देवी, दो बेटे गोलू यादव और अनमोल यादव, और एक बेटी राधा यादव हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को एडीशनल एसपी उत्तरी दिनेशचंद्र शुक्ला और एसओजी प्रभारी विश्वनाथ यादव भीमपुरा थाना पहुंचे। उन्होंने भीमपुरा एसओ अखिलेश चंद्र पाण्डेय के साथ मिलकर घटना स्थल का मुआयना किया और मामले की तहकीकात शुरू की। पुलिस ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद ईदगाह में 2 शिफ्ट में हुई ईद की नमाज:सुबह 7 बजे से पहुंचने लगे नमाजी; सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, DM-SSP मौजूद रहे
    Next Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ:28 मार्च को पीएम करेंगे उद्घाटन, एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment