Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    23 मार्च से 4 अप्रैल तक श्री बालाजी महाराज जन्मोत्सव:मुजफ्फरनगर में कथा, भजन और शोभायात्रा का आयोजन

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ भगवान श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव इस वर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा। श्री बालाजी धाम मंदिर परिवार द्वारा यह महोत्सव 23 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम शामिल होंगे। महोत्सव का शुभारंभ 23 मार्च को सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा नई मंडी क्षेत्र में भ्रमण कर मंदिर परिसर में समाप्त होगी। इसके बाद 23 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक श्रीरामचरितमानस कथा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रयागराज के कथावाचक शांतनु जी महाराज प्रवचन देंगे। इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण 2 अप्रैल (चैत्र पूर्णिमा) को होने वाली विशाल शोभायात्रा है। इस दिन सुबह 6:30 बजे मंदिर में बालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार, महाआरती और छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके उपरांत भगवान स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। शोभायात्रा नई मंडी, मुनीम कॉलोनी, बिंदल बाजार, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिव चौक और गांधी कॉलोनी सहित कई प्रमुख मार्गों से गुजरेगी और अंत में मंदिर परिसर में संपन्न होगी। इस शोभायात्रा में उत्तर भारत के प्रमुख बैंड, ढोल-ताशे, आतिशबाजी और विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महोत्सव के दौरान 3 अप्रैल को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लुधियाना के संजू भारती सहित कई भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, 4 अप्रैल को सुबह संकटमोचन हवन और दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में इन धार्मिक आयोजनों में शामिल होने की अपील की है। साथ ही, शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के सीमित उपयोग का अनुरोध किया गया है। मंदिर समिति के पदाधिकारी और सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 स्टूडेंट के सामने आरोपी ने छात्र को गोली मारी:मां ने कहा- हमारे बुढ़ापे का सहारा कौन बनेगा, पिता बोले- आरोपी का एनकाउंटर हो
    Next Article
    ककरहवा जंगल में 'एक पेड़ मां के नाम' नेचर ट्रेल:सिद्धार्थनगर में विश्व वानिकी दिवस पर बच्चों ने किया वृक्षारोपण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment