Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बनारस स्टेशन के टिकट निरीक्षक अतुलदीप का डीआरएम ने सम्मान:यूपी हॉकी टीम को दिलाया था कास्य पदक, पंजाब को 3-1 से हराया था

    4 hours ago

    2

    0

    बनारस स्टेशन पर यात्रियों के टिकट जांचने की जिम्मेदारी संभालने वाले वरिष्ठ टिकट निरीक्षक अतुलदीप हॉकी के मैदान पर भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने झांसी में हुई 16वीं सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप-2026 में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। टीम ने पंजाब को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। अतुलदीप की इस उपलब्धि पर मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने उन्हें सम्मानित किया। बनारस स्टेशन पर तैनाती, यूपी की टीम में निभाई जिम्मेदारी अतुलदीप पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में बनारस स्टेशन पर वरिष्ठ टिकट निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। रेलवे में ड्यूटी के साथ वे हॉकी भी खेलते हैं। 10 से 21 अक्टूबर तक झांसी में आयोजित चैंपियनशिप में उन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। पंजाब को हराकर जीता कांस्य पदक चैंपियनशिप में कांस्य पदक के लिए उत्तर प्रदेश और पंजाब की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें यूपी की टीम ने पंजाब को 3-1 से पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। अतुलदीप ने भी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। डीआरएम ने किया सम्मानित अतुलदीप की उपलब्धि पर 25 नवंबर को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अपने कार्यालय में उनका स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अतुलदीप ने मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से पूर्वोत्तर रेलवे का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता दूसरे रेलकर्मियों और खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। इस दौरान वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक एवं क्रीड़ा अधिकारी बलेन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव और मंडल क्रीड़ा सचिव सतीश नारायण सिंह मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा कैंट स्टेशन पर यात्री और ऑटो चालक में मारपीट:सड़क पर चले लात-घूंसे, पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया
    Next Article
    अलीगढ़ में सरकारी रास्ते पर कब्जा हटाया:अवैध निर्माण की शिकायत पर नगर निगम टीम का एक्शन, खूंटे लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment