Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा कैंट स्टेशन पर यात्री और ऑटो चालक में मारपीट:सड़क पर चले लात-घूंसे, पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास अटल चौक पर बुधवार को ऑटो में बैठने को लेकर यात्री और ऑटो चालक के बीच विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। इससे स्टेशन के बाहर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन लोग शांत नहीं हुए। हालात संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और पूछताछ शुरू की। ऑटो में बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद बताया जा रहा है कि आगरा कैंट स्टेशन से बाहर निकलने वाले रास्ते पर ऑटो में बैठने को लेकर यात्री और चालक के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कई लोग वहां पहुंच गए और एक-दूसरे से भिड़ गए। सड़क पर ही लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट के चलते कैंट जाने वाले रास्ते पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीर और यात्री भी इस घटना से सहम गए। कुछ देर तक स्टेशन के बाहर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस के सामने भी नहीं माने लोग मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में आए लोग एक-दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं थे। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। पुलिस बल पहुंचने के बाद किसी तरह विवाद शांत कराया गया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, विवाद की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। स्टेशन के बाहर पहले भी होते हैं विवाद यात्रियों का कहना है कि कैंट स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों और यात्रियों के बीच किराये को लेकर अक्सर कहासुनी होती रहती है। बुधवार को विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीराम कथा के अंतिम दिन रामजी महाराज पर पुष्प वर्षा:गोंडा में बोले- सफलता के लिए बड़ों और ईश्वर का आशीर्वाद जरूरी
    Next Article
    बनारस स्टेशन के टिकट निरीक्षक अतुलदीप का डीआरएम ने सम्मान:यूपी हॉकी टीम को दिलाया था कास्य पदक, पंजाब को 3-1 से हराया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment