Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bosnia में EUFOR का Chinook हेलीकॉप्टर क्रैश, चार कर्मियों की मौत

    5 hours ago

    1

    0

    बोस्निया के उत्तरी इलाके में यूरोपीय संघ के शांतिरक्षकों को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। शांतिरक्षकों ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर इटली का सीएच-47 चिनूक था।यह ब्रचको शहर के आसपास नियमित सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यूरोपीय संघ की शांति सेना (ईयूएफओआर) ने बताया कि घायल कर्मियों की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। समाचार पोर्टल क्लिक्स ने दुर्घटनास्थल की तस्वीरें प्रकाशित की हैं, जिनमें एक खुले मैदान में हेलीकॉप्टर का मलबा बिखरा दिखाई दे रहा है।हेलीकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ईयूएफओआर ने कहा कि दुर्घटना की व्यापक और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। मामले से जुड़ी और जानकारी बाद में साझा की जाएगी।बल ने यह भी स्पष्ट किया कि दुर्घटना में किसी भी नागरिक बुनियादी ढांचे, संपत्ति या वाहन को नुकसान नहीं पहुंचा है और न ही कोई आम नागरिक घायल हुआ है। यूरोपीय संघ के इस मिशन में करीब 1,200 सैनिक तैनात हैं। इसने 2004 में नाटो से बोस्निया में सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी संभाली थी।इस मिशन का उद्देश्य देश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद करना तथा उस शांति समझौते के सैन्य प्रावधानों की निगरानी करना है, जिसके जरिए 1992 से 1995 तक चले युद्ध को समाप्त किया गया था। यह बल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के तहत काम करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    G20 विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए Atlanta पहुंचे विदेश मंत्री S Jaishankar
    Next Article
    North Dakota में पहली बार लगी महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा, Peace Park में हुआ अनावरण

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment