Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाप की हत्या का आरोपी बोला– सॉरी गलती हो गई:लखनऊ में पैथोलॉजी मालिक का पन्नी में बंधी बॉडी का अंतिम संस्कार

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में जानी-मानी पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह का हत्या के 6वें दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार की सुबह भैंसाकुंड घाट बैकुंठ धाम पर उन्हें भतीजे कृत्य सिंह ने मुखाग्नि दी। पूरे क्रिया-कर्म के दौरान उनकी बॉडी पन्नी में ही बंधी रही। हत्यारोपी बेटे अक्षत को पुलिस आज जेल भेजेगी। उसने मीडिया से घिरने पर कहा- सॉरी मुझसे गलती हो गई। पुलिस ने घर से राइफल, आरी और तारपीन तेल जैसे सामान बरामद हुए हैं। बेटे ने पिता मानवेंद्र की हत्या 20 फरवरी को सुबह 4:30 बजे की थी। आज 25 फरवरी को उनके भतीजे से पुत्र का संकल्प करवाकर अंतिम क्रिया-कर्म कराए गए। घाट पर मृतक के भतीजे कृत्य सिंह और छोटे भाई अरविंद सिंह के साथ कई रिश्तेदार पहुंचे। पिता सुरेंद्र पाल सिंह अधिक उम्र होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं। इस वजह से वह श्मशान घाट नहीं गए। अंतिम संस्कार के दौरान मृतक मानवेंद्र की डेडबॉडी से कवर नहीं हटाया गया। ऊपर से ही शव को नहलाया गया, रिश्तेदारों ने लकड़ियां रखीं। उसके बाद भतीजे कृत्य ने अग्नि लेकर चिता के चारों तरफ घूमते ही दाह संस्कार कर दिया। इस दौरान मृतक मानवेंद्र के भाई अरविंद सिंह बहुत रो रहे थे। 5 तस्वीरें देखिए… कारोबारी के अंतिम संस्कार के लाइव अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरसाना में सखियों ने पुलिसवालों को मारे लट्ठ:2000 किलो ठंडाई तैयार, ढोल-नगाड़ों पर डांस; लट्ठमार होली शुरू
    Next Article
    ब्रजेश पाठक का अपने नेता से पंगा हो गया क्या?:MLC ने 'बड़े भाई' केशव को गायब किया, प्रदर्शन में धोती खुली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment