Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाप ने 5 महीने के नवजात को छत से फेंका-मौत:बदायूं में पत्नी के साथ साले की शादी में आया था; आज बारात जानी थी

    8 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक पिता ने अपने 5 महीने के नवजात को छत से फेंककर मार डाला। देर रात करीब 12 बजे आरोपी ने पहले बच्चे को छत से नीचे लटकाया और पत्नी पर मायके से तुरंत चलने का दबाव बनाने लगा। जब पत्नी ने मना किया, तो उसने नवजात को छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मलखानपुर गांव का है। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। सुबह पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी बॉबी अपनी पत्नी, बहन के साथ साले की शादी में शामिल होने आया था और रविवार को बारात जानी थी। अब जानिए पूरा मामला… बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मलखानपुर गांव के रहने वाले प्रमोद दिवाकर गांव के प्रधान रह चुके हैं। रविवार यानी आज प्रमोद के बेटे सौरभ की बारात जानी है। शादी में शामिल होने के लिए बेटी कुमकुम भी अपने दो बेटों प्रशांत (5) और पांच महीने के राघव के साथ 6 अप्रैल को मायके आई थी। पूर्व प्रधान प्रमोद ने बेटी कुमकुम की शादी संभल के रहने वाले बेहटरसूल गांव के बॉबी से की है। बॉबी दिल्ली में फैक्ट्री में काम करता है। पूर्व प्रधान ने बताया- शादी में शामिल होने के लिए 17 अप्रैल को कुमकुम का पति बॉबी, अपने भाई शिवकुमार, भाभी अंजलि, बहन नीलम के साथ आया था। शुक्रवार रात में ही बॉबी शराब के नशे में धुत होकर आया और बहन नीलम को किसी बात को लेकर बुरी तरह से पीटने लगा। पिटाई से नीलम बेहोश हो गई। कुमकुम के परिजन के अनुसार, करीब 4 घंटे बाद नीलम को होश आया। बॉबी के माता-पिता को रात में भी बुलाया गया। वे लोग नीलम को रात में ही लेकर चले गए। बॉबी भी मारपीट के बाद कहीं चला गया था। पत्नी को रात 12 बजे मायके से चलने का दबाव बनाने लगा पूर्व प्रधान ने बताया- फिर शनिवार रात करीब 9 बजे बॉबी फिर आया। उसने शराब के नशे में मेरी बेटी से भी मारपीट करने की कोशिश की। मेरी पत्नी ने जब आपत्ति की तो बेटी ने ही रोक दिया। रात के करीब 12 बजे रहे थे। झगड़ा के दौरान बेटी कुमकुम ने अपनी मां को नवजात राघव की गोद में दे दिया। उधर, अचानक से झगड़ा करते-करते बॉबी ने राघव को अपनी सास की गोद से छीन लिया। उसको छत से लटका दिया। फिर कुमकुम को धमकाते हुए बोला- अभी घर चलो वरना बच्चा छत से फेंक दूंगा। पत्नी ने मना किया तो उसने बच्चे को छत से फेंक दिया। बच्चा को नीचे फेंकने के बाद चीख-पुकार मच गई। सभी नीचे दौड़े, बच्चे को लेकर चंदौसी अस्पताल गए। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद बच्चे को मुरादाबाद में भर्ती कराया गया। सुबह 4 बजे बच्चे की मौत हो गई। आरोपी बॉबी को घर में बंद किया उधर, घरवालों ने आरोपी दामाद बॉबी को घरवालों ने पकड़ लिया और कमरे में बंद कर दिया। बच्चे की तड़के अस्पताल में मौत के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसएचओ कमलेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी में विवाद के बाद वारदात हुई है। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- पिता ने जुड़वा बेटियों की हत्या की, फिर पुलिस बुलाई:पूरे घर में CCTV, कमरे में गला रेता; कानपुर में पत्नी बोली- पति को फांसी हो कानपुर में रविवार तड़के 45 साल के पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी। पिता ने कमरे में बेटियों का गला रेत दिया। फिर लाश के पास बैठा रहा। खुद ही पुलिस को कॉल किया। बोला- मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला है। आप लोग आ जाइए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मलेशिया के एक गांव में आग लगने से 200 घर खाक, सड़क पर आए सैकड़ों परिवार
    Next Article
    युवती ने लड़के को सड़क पर चप्पल से पीटा, VIDEO:लड़की के पैर छूकर लड़के ने मांगी माफी, चार बार मारी चप्पल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment