Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ कारागार में 400 से अधिक बंदियों को सामग्री दी:जिगीषा सोसाइटी ने बांटीं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं

    1 hour ago

    2

    0

    राजधानी लखनऊ स्थित कारागार में रविवार को जिगीषा सोसाइटी ने 400 से अधिक बंदियों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की। इस पहल का उद्देश्य उन बंदियों को सहायता प्रदान करना था जिनके परिवारजन उनसे मिलने नहीं आ पाते या जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। संस्था की अध्यक्ष अंजली मिश्रा ने बताया कि जेल में कई बंदी ऐसे हैं जिनके परिवारजन उनसे मिलने नहीं आ पाते। साथ ही, कई कैदियों की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है, जिसके कारण वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी नहीं कर पाते। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए संस्था ने यह सेवा कार्य करने का निर्णय लिया। जेल प्रशासन ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की जेल प्रशासन ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे सहयोग की उम्मीद जताई। वहीं, संस्था ने जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया और आगे चलकर स्वास्थ्य शिविर समेत अन्य सेवा कार्यों के लिए फिर से आने का आश्वासन दिया। ये लोग मौजूद रहे इस कार्यक्रम के दौरान जेल प्रशासन का पूरा सहयोग रहा। मौके पर जेल सुपरिटेंडेंट आर. के. जायसवाल, जेलर ऋतविक प्रियदर्शी, जेलर अभय शुक्ला और डिप्टी जेलर आशुतोष मिश्रा उपस्थित रहे।जिगीषा सोसाइटी की ओर से डॉ. प्रियंका वर्मा, आशुतोष गुप्ता, संजय शर्मा और धीरेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत:बरखन में बैंक के सामने बेकाबू होकर पलटा रिक्शा, एक सवारी घायल
    Next Article
    आजमगढ़ मुठभेड़ पर उठे सवालों का पुलिस ने दिया जवाब:1000 CCTV खंगाले, 3 आरोपी चिन्हित; एक के पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment