Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बार-बार रसगुल्ला लेने पर बच्चे को जलते तंदूर में फेंका:बस्ती में शादी समारोह के दौरान कैटरिंग ठेकेदार ने किया हमला, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

    18 hours ago

    1

    0

    यूपी के बस्ती में रसगुल्ला मांगने की जिद पर कैटरिंग ठेकेदार ने 11 साल के मासूम को जलते तंदूर में फेंक दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को तंदूर से बाहर निकाला, पर तब तक बच्चा चेहरे से लेकर कमर तक बुरी तरह जल चुका था। इससे पहले कि बच्चा किसी को कुछ बता पाता, आरोपी कैटरिंग संचालक मौका देखकर भाग निकला। बच्चा अपनी नानी के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पहुंचा था। वह खाने के काउंटर पर पहुंचा और एक के बाद एक दो बार रसगुल्ले निकाल लिए, इसी बात पर कैटरिंग ठेकेदार भड़क उठा और बच्चे को उठाकर तंदूर में फेंकने की धमकी देने लगा। तभी आरोपी के हाथ से बच्चा छूटकर तंदूर में गिर गया। बच्चे को गंभीर हालत में अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपी कैटरिंग चालक की तलाश कर रही है। घटना छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मलौली गोसाई गांव की है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... मूलरूप से गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के रहने वाले संतोष की पत्नी का कई साल पहले बीमारी से निधन हो गया था। पत्नी की मौत के बाद से उसका 11 साल का बेटा चमन अपनी नानी के घर बस्ती के बाघानाला में रह रहा है। चमन ननिहाल में ही कक्षा- 2 में पढ़ाई कर रहा है। बुधवार को वह अपनी नानी के साथ रिश्तेदारी में मलौली गोसाई गांव में शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात 8 बजे जब शादी में खाने की व्यवस्था चल रही थी, तभी चमन खाने के काउंटर की ओर चला गया। उसने एक के बाद एक दो बार रसगुल्ले निकाल लिए। इस पर कैटरिंग ठेकेदार उस पर भड़क गया। कैटरिंग ठेकेदार ने बच्चें को पकड़ा और उसे डराने के लिए उसका सिर तंदूर के ऊपर रखकर धमकाने लगा। ठेकेदार ने कहा-अब आओगे तो इसमें फेंक दूंगा। इसी दौरान बच्चा उसके हाथ से छूट गया और सीधे जलते हुए तंदूर में जा गिरा। चमन की चीख-पुकार सुनकर लोग मदद को दौड़े। उसे जैसे-तैसे तंदूर से निकाला। तब तक आरोपी कैटरिंग ठेकेदार मौके से भाग निकला। परिजनों ने बुधवार रात बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से अयोध्या मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। गुरुवार सुबह बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिया गया। बच्चे के मामा ने दी तहरीर चमन के मामा देवीदीन निषाद ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। छावनी थानाध्यक्ष चंदन ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिल गई है। पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… संभल में ईदगाह-इमामबाड़ा को बुलडोजर चल रहा:भीड़ को अफसरों ने हटाया, 5 थानों की फोर्स और PAC तैनात संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। इमामबाड़ा गिरा दिया गया है। अब ईदगाह को चार बुलडोजरों से तोड़ा जा रहा है। मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है। इसी बीच, गांव के लोग मौके पर जुट गए। विरोध की आशंका को देखते हुए अफसरों ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रशासन के मुताबिक, करीब 7 बीघा चारागाह की जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की भूमि पर इमामबाड़ा बनाया गया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सस्ते फ्लैट पाने के लिए अब दो मई तक आवेदन:पीएम आवास योजना के 205 फ्लैट के लिए एचडीएफसी बैंक से खरीदे फार्म
    Next Article
    गोरखपुर में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक:इंस्टाग्राम पर डाली रील, गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया…4 घंटे चला ड्रामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment