Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सस्ते फ्लैट पाने के लिए अब दो मई तक आवेदन:पीएम आवास योजना के 205 फ्लैट के लिए एचडीएफसी बैंक से खरीदे फार्म

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत फ्लैट पाने का इंतजार कर रहे लोगों को राहत दी है। केडीए ने 205 रिक्त फ्लैटों के आवंटन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक आवेदक 2 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। विशेष कार्याधिकारी/उप जिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि पहले इन फ्लैटों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2025 निर्धारित थी। लेकिन जनता की मांग को देखते हुए इसे 15 कार्यदिवस बढ़ा दिया गया है। एचडीएफसी बैंक की सभी ब्रांच से मिल रहे फार्म केडीए के अनुसार आवेदन फार्म एचडीएफसी की सभी शाखाओं से प्राप्त किए जा सकते हैं और वहीं जमा भी किए जाएंगे। इसके अलावा मोतीझील कैंपस में भी आवेदन जमा करने की सुविधा दी गई है, हालांकि वहां फार्म का वितरण नहीं होगा। केडीए ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक आवेदक समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सस्ते मकान का लाभ उठाया जा सके। पंजीकरण शुल्क 5000 रुपये जमा करना होगा। पात्रता की जांच के बाद चयन प्रक्रिया लॉटरी प्रणाली से पूरी की जाएगी। महावीर नगर में सबसे ज्यादा फ्लैट केडीए द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार‌· महावीर नगर में 139 फ्लैट, भागीरथी-जान्हवी में 24 व सकरापुर में 12 फ्लैट हैं। इन तीनों स्थानों पर बने फ्लैट का कार्पेट एरिया 23.27 मीटर है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान (2.50 लाख रुपए) के बाद लाभार्थी को केवल 3.63 लाख रुपये देने होंगे।इसके अलावा रामगंगा इन्कलेव में 20 प्लॉट है। यह फ्लैट अन्य की अपेक्षा में कुछ बड़े हैं। सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान के बाद लाभार्थी को 5.06 लाख रुपए देने होंगे। आरक्षण का प्रावधान केडीए ने आरक्षण व्यवस्था के तहत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के लिए अलग-अलग संख्या निर्धारित की है। महावीर नगर योजना में सर्वाधिक प्लॉट उपलब्ध हैं, जहां सामान्य वर्ग के लिए 73 प्लॉट रखे गए हैं। वहीं, अनुसूचित जनजाति के लिए एक, अनुसूचित जाति के लिए 29 व ओबीसी के लिए 23 फ्लैट हैं। इसके अलावा रामगंगा इन्क्लेव में सामान्य के लिए 14, अनुसूचित जाति व ओबीसी के लिए तीन तीन फ्लैट हैं। भागीरथी-जान्हवी में सामान्य के लिए 15, अनुसूचित जाति के लिए तीन व ओबीसी के लिए 13 फ्लैट आरक्षित हैं। वहीं, सकरापुर योजना में सामान्य वर्ग के लिए 06, अनुसूचित जाति व ओबीसी के लिए तीन तीन फ्लैट हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में बस ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, निजी कंपनी में कार्यरत, शव का पोस्टमार्टम
    Next Article
    बार-बार रसगुल्ला लेने पर बच्चे को जलते तंदूर में फेंका:बस्ती में शादी समारोह के दौरान कैटरिंग ठेकेदार ने किया हमला, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment