Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बार एसोसिएशन चुनाव: 78% मतदान के बाद आज आएंगे नतीजे:देर शाम तक होगी अध्यक्ष और महामंत्री की घोषणा, पूर्व सैनिकों ने शुरू की काउंटिंग

    11 hours ago

    1

    0

    बार एसोसिएशन के चुनाव में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी लिए मंगलवार को वोटिंग होने के बाद आज सुबह 10:30 बजे से राम अवतार महाना हॉल में अध्यक्ष और महामंत्री पद के प्रत्याशियों की मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह करीब 10 बजे स्ट्रांग रूम से मतपेटियां निकाली गईं। सभी प्रत्याशियों के सामने मतपेटियों की सील खोली गई। मतगणना ड्यूटी में लगे पूर्व सैनिकों ने मतपत्रों को फाड़ कर बंडल बनाने का काम शुरू किया। बंडलिंग होने के बाद दोपहर तक मतों की गणना शुरू होगी। देर शाम तक एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष और महामंत्री पद के परिणाम घोषित करेगी। मंगलवार को 5658 अधिवक्ताओं ने किया था वोट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को डीएवी कॉलेज में मतदान संपन्न कराए गए थे। वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष–महामंत्री समेत कुल 96 दावेदार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए 7 महामंत्री पद पर 9 दावेदार, जबकि मंत्री पद पर 11 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। कुल 7198 मतदाताओं में से 5658 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था। शाम करीब 5 बजे मतदान सकुशल संपन्न हुआ, जिसके बाद एल्डर्स कमेटी ने 78 प्रतिशत मतदान होने की घोषणा की थी। सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस कार्ड (COP), क्यूआर कोड पर्ची न लाने पर मतदाताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा था। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि मतपत्रों के बंडल बनने के बाद दोपहर करीब एक बजे तक मतों की गणना होने की संभवाना है। मतपत्रों की गणना के लिए करीब 20 भूतपूर्व सैनिकों को तैनात किया गया है। अध्यक्ष व महामंत्री प्रत्याशियों के परिणाम आने के बाद गुरुवार को अन्य पदों के प्रत्याशियों की मतगणना की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में माधवपुर चौकी प्रभारी पवन कुमार सिंह हटे:शुभम दुबे को नए प्रभारी का चार्ज, लापरवाही पर एसपी ने की कार्रवाई
    Next Article
    फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में CMS का निरीक्षण:नाश्ता देरी से बंटा, बेडशीट बदलने में लापरवाही, कर्मचारियों को लगाई फटकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment