Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में माधवपुर चौकी प्रभारी पवन कुमार सिंह हटे:शुभम दुबे को नए प्रभारी का चार्ज, लापरवाही पर एसपी ने की कार्रवाई

    13 hours ago

    1

    0

    गोंडा में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बड़ा फैसला लिया है। कटरा बाजार थाना क्षेत्र की माधवपुर चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्हें तरबगंज थाने में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, थाना कौड़िया में तैनात उपनिरीक्षक शुभम दुबे को माधवपुर चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह बदलाव पुलिस विभाग में कार्यकुशलता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। पवन कुमार सिंह के खिलाफ कार्य के प्रति लगातार लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर उन्हें चौकी प्रभारी के पद से हटाकर तरबगंज थाने भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने नए चौकी प्रभारी शुभम दुबे को निर्देश दिए हैं कि चौकी पर आने वाले सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका समाधान किया जाए। विशेष रूप से महिला अपराध से संबंधित मामलों में तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि महिलाओं को न्याय मिल सके। नव नियुक्त माधवपुर चौकी प्रभारी शुभम दुबे ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करेंगे। उनकी पहली प्राथमिकता फरियादियों की समस्याओं का समाधान करना और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना होगी। शुभम दुबे गोंडा मुख्यालय की कई चौकियों पर प्रभारी रह चुके हैं और उन्हें कार्य का अच्छा अनुभव है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू:40 केंद्रों पर हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा, सघन जांच के बाद दिया गया प्रवेश
    Next Article
    बार एसोसिएशन चुनाव: 78% मतदान के बाद आज आएंगे नतीजे:देर शाम तक होगी अध्यक्ष और महामंत्री की घोषणा, पूर्व सैनिकों ने शुरू की काउंटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment