Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बार एसोसिएशन चुनाव...उपाध्यक्ष और मंत्री पदों की गिनती शुरू:मंत्री पर सबसे ज्यादा 11 प्रत्याशी मैदान में, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 8

    4 hours ago

    1

    0

    बार एसोसिएशन चुनाव में सुबह 11 बजे से वरिष्ठ व कनिष्ठ उपाध्यक्ष और मंत्री पद के दावेदारों की मतगणना सुबह 11 बजे से शुरू हो गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 8, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर 5 और मंत्री पद पर 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। एल्डर्स कमेटी चेयरमैन के मुताबकि दोपहर 2:30 बजे से बाद से अलग–अलग पदों पर परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। बार एसोसिएशन चुनाव में बुधवार देर रात आए परिणाम में अध्यक्ष पद पर योगेंद्र अवस्थी लल्लन और महामंत्री पद पर विनय कुमार मिश्रा ने जीत दर्ज की। रात करीब 8:45 पर महामंत्री प्रत्याशी विनय कुमार मिश्रा ने सुशील कुमार सिंह को 82 मतों से शिकस्त देकर जीत हासिल की। विनय कुमार मिश्रा को 1801 जबकि सुशील कुमार सिंह को 1719 मत प्राप्त हुए। इसके करीब आधे घंटे बाद अध्यक्ष पद पर योगेंद्र कुमार अवस्थी को विजयी घोषित किया गया, उन्हें 1453 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दिनेश कुमार शुक्ल को 1391 मत प्राप्त हुए। जीत की घोषणा होते ही कचहरी परिसर में समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की थी। वहीं, गुरुवार को सुबह एक घंटा देरी से मतगणना शुरू हुई। प्रत्याशियों के सामने सील मतपेटियों को खोला गया। प्रत्याशियों की उपस्थिति में ही मतपत्रों को अलग-अलग किया गया। इसके बाद मतों की गिनती शुरू हुई। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि दोपहर 3 बजे तक विभिन्न पदों पर रुझान आने शुरू हो जाएंगे। चेयरमैन के मुताबिक संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मंत्री पदों पर घोषणा होते ही कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री प्रकाशन और संयुक्त मंत्री प्रशासन पदों की गणना शुरू कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:नोएडा निवासी भांजे की शादी में शामिल होने आया था
    Next Article
    दिव्यांग पिता को गोद में उठाकर इलाज कराने पहुंचा बेटा:मेरठ मेडिकल कॉलेज में मरीज को व्हीलचेयर देने से किया इंकार- कर्मचारी बोले खुद करो व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment