Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिव्यांग पिता को गोद में उठाकर इलाज कराने पहुंचा बेटा:मेरठ मेडिकल कॉलेज में मरीज को व्हीलचेयर देने से किया इंकार- कर्मचारी बोले खुद करो व्यवस्था

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ के LLRM मेडिकल कॉलेज के सरदार वल्लभ भाई पटेल चिकित्सालय में इलाज कराने पहुंचे एक विकलांग मरीज को अस्पताल के कर्मियों ने व्हीलचेयर देने से मना कर दिया। उन्होंने साफ तौर पर बोल दिया कि आप खुद अपनी व्यवस्था कीजिए यहां से आपको व्हीलचेयर नहीं मिलेगी। मरीज के बेटे ने मजबूर होकर अपने दोस्त के साथ मिलकर गोद में उठाकर डॉक्टर तक लेकर गए और इलाज कराया। नहीं मिलेगी व्हीलचेयर परतापुर के रहने वाले नरेंद्र ने बताया कि वह अपना इलाज कराने पहुंचे थे, इसके बाद हमें जांच और अन्य बातें बताकर अलग- अलग जगहों पर भेजा गया। इसके लिए जब हमने व्हीलचेयर मांगी तो अस्पताल के कर्मियों ने हमे मना कर दिया। बाद में जब ओपीडी खत्म होने वाली थी तो मजबूर होकर मेरा बेटा और उसका दोस्त मिलकर मुझे गोद में उठाकर लेकर गए। पहले भी बोली थी यही बात मरीज ने बताया कि पहली बार भी जब हम इलाज कराने के लिए आए थे तब भी हमे व्हीलचेयर देने से मना कर दिया था। उस समय भी मेरा बेटा ही मुझे गोद में उठाकर ही इलाज के लिए लेकर गया था। जब हमने व्हीलचेयर मांगी तो हमे कह दिया गया कि यहां के लिए ही है आप अगर जांच कराने जाते हैं तो आपको व्हीलचेयर नहीं मिलेगी। पहले भी हो चुकी ऐसी घटनांए मेडिकल अस्पताल में पहले भी इस प्रकार की घटनांए हो चुकी हैं। कभी फूड टयूब लगे मरीज को भर्ती करने से मना कर दिया जाता है तो , कभी बेड खाली होने के बाद भी मरीज को कुर्सी पर बैठाकर ऑक्सीजन लगा दी जाती है। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन इस प्रकार की लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बार एसोसिएशन चुनाव...उपाध्यक्ष और मंत्री पदों की गिनती शुरू:मंत्री पर सबसे ज्यादा 11 प्रत्याशी मैदान में, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 8
    Next Article
    निषाद पार्टी की क्षेत्रीय अध्यक्ष की शिकायत पर कार्रवाई:मत्स्य विभाग के 9 कर्मचारी मुख्यालय अटैच; भुगतान के लिए परेशान कर रहे थे अधिकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment