Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारा विधायक बोले- यमुना पर स्थायी पुल बनवाएंगे:जसरा ओवरब्रिज और 29 किमी सड़क बनवाई; 2027 में भी टिकट मुझे ही मिलेगा

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज की बारा विधानसभा सीट से विधायक वाचस्पति ने कहा- मेरे कार्यकाल में क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास काम हुए हैं। जसरा ओवरब्रिज, रानीगंज पुल और घूरपुर से पडुआ प्रतापपुर तक 29 किमी लंबी सड़क बनवाई। उन्होंने दावा किया है कि विकास कामों के आधार पर वे अपने कामकाज को 10 में से 10 नंबर देते हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने अपने कार्यकाल, अधूरी परियोजनाओं और 2027 के चुनाव को लेकर खुलकर बात की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: हर व्यक्ति चाहता है कि वह जो भी काम करे उसमें उसे पूरे नंबर मिलें। मैं समझता हूं कि मैंने जो भी काम कराए हैं, उसके हिसाब से मुझे 10 में से 10 नंबर मिलते हैं। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: महाकुंभ के दौरान जसरा ओवरब्रिज का निर्माण कराना मेरे कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह कई वर्षों से लंबित था। इसके अलावा रानीगंज का पुल भी लगभग 70 प्रतिशत तैयार हो चुका है और जल्द ही बाकी 30 प्रतिशत काम भी पूरा हो जाएगा। इसके साथ घूरपुर से पडुआ प्रतापपुर तक 29 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण भी कराया गया है, जो लंबे समय से प्रतीक्षित था। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाए? जवाब: हमारे क्षेत्र में यमुना नदी पर पडुआ प्रतापपुर से कौशांबी जनपद को जोड़ने वाला एक पीपा पुल है। यह बारा क्षेत्र के लोगों को कौशांबी से जोड़ता है, लेकिन बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर यह पुल बंद कर दिया जाता है और आवागमन रुक जाता है। यहां एक स्थायी पुल की आवश्यकता है। इसे लेकर मैंने विधानसभा में भी मांग उठाई है। इसके लिए योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी पत्र लिखा है। उन्होंने इस संबंध में आश्वासन दिया है और इसका डीपीआर भी तैयार कराया जा रहा है। यह पुल बन जाने से लोगों को 100 किमी अतिरिक्त दूरी तय करने की समस्या खत्म हो जाएगी। सवाल: इस बार क्या फिर आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: बिल्कुल, 2027 में मैं टिकट का दावेदार हूं। सवाल: क्या पार्टी आपको टिकट देगी? जवाब: पार्टी टिकट देते समय काम, जनता के लिए समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा देखती है। हम इन सभी मानकों पर खरे उतरते हैं, इसलिए हमें विश्वास है कि पार्टी हमें मौका देगी। सवाल: आपके क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता बड़ी चुनौती है? जवाब: यह सही है कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या एक बड़ी चुनौती है। कई जगह जलस्तर 400 से 500 फीट तक नीचे चला जाता है। इसे देखते हुए हमने अभी से 40 टैंकरों की व्यवस्था कराई है। इसके अलावा शासन से 1.29 करोड़ रुपये भी स्वीकृत कराए गए हैं, जिनसे कई स्थानों पर रीबोर का काम कराया गया है, ताकि लोगों को पेयजल की सुविधा मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में गैस आपूर्ति सुचारू रखने को नोडल अधिकारी नियुक्त:जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों पर की तैनाती, निगरानी के निर्देश
    Next Article
    ललितपुर में दूसरे दिन शुरू हुई उप निरीक्षक की परीक्षा:सुबह 8 बजे से प्रवेश, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment