Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी हत्याकांड...आरोपी ने सिर भूना, आंखें-गाल खाए:पोस्टमार्टम हाउस में पिता बोले- पैसों के लिए नरभक्षी बनकर मेरे बेटे को मार डाला

    4 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में शनिवार को हुई आईसक्रीम विक्रेता की हत्या में चौंकाने वाली बात सामने आई है। आइसक्रीम विक्रेता का सिर काटकर उसे सिर्फ आरोपी ने चूल्हे में भूना नहीं था, बल्कि उसकी आंखे और गाल नोचकर खाए भी थे सिर का मांस भी नोच था। यह बात खुद रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद आइसक्रीम विक्रेता के पिता और चश्मदीद ने बताई। पिता ने कहा- पैसों के लिए नरभक्षी बनकर मेरे बेटे को मार डाला गया। आरोपी सिर काटने के बाद वह सीधे उसे झोपड़ी में ले गया। वहां जब पुलिस पहुंची तो वह कटा सिर चूल्हे की आग में जल रहा था। परिजनों का दावा है कि वहां का मंजर ऐसा था कि देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के परसवाल गांव का है। पहले एक नजर पूरी घटना पर… पारा बेहटा गांव का रहने वाला बब्लू (21) चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह आइसक्रीम बेचने का काम करता था। घर में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। अभी 3 दिन पहले ही उसने बर्फ बेचने का काम शुरू किया था। बीते शनिवार को बब्लू रोज की तरह बर्फ बेचने निकला था। परसवाल गांव के पास शंकर यादव (50) से उसका झगड़ा हो गया। मामूली कहासुनी में शंकर इस कदर आगबबूला हुआ कि वह दौड़कर घर के अंदर गया और बांका ले आया। इसके बाद शंकर ने बांका से बब्लू पर हमला कर दिया और सरेआम उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। हत्या करने के बाद शंकर भागने के बजाय बब्लू का कटा हुआ सिर उठाकर अपने घर चला गया था। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। अब पढ़िए परिजनों और चश्मदीद ने क्या बताया… बब्लू के पिता पुनवासी राजभर ने बताया कि हमारा बच्चा परसवाल बर्फ बेचने गया था। आरोपी झोपड़ी में बैठा था। उसने हमारे लड़के को आवाज देकर रोका और बर्फ लिया। बर्फ लेने के बाद वह अपनी झोपड़ी में चला गया। पैसा मांगने पर वह काफी देर तक नहीं आया। पिता बोले- बेटे कीआंख और गाल चबा डाला। आरोपी झोपड़ी से गन्ना काटने वाला बांका लेकर आया। उस समय हमारा बेटा का ध्यान दूसरी तरफ था। एक व्यक्ति पीछे से पेटी से बर्फ निकाल रहा था, तो उसने कहा कि आगे से बर्फ ले लो। इतने में वह पीछे से आया और गर्दन पर वार कर सिर काट दिया और सिर को लेकर भाग गया। आरोपी सिर को झोपड़ी में ले जाकर चूल्हे की आग में भूनने लगा। बेटे की आंख और गाल चबा डाला। पुलिस ने बताया- बेटे का एक्सीडेंट हो गया है हमें इस घटना की जानकारी पुलिस से मिली। पुलिस ने हमसे पूछा कि आपके बेटे का क्या नाम है। हमने बब्लू बताया, तब पुलिस ने कहा कि तुम्हारे बेटे का एक्सीडेंट हो गया है और हमें टिकैतनगर थाने बुलाया गया। हमने कहा कि हमारा बेटा तो बर्फ बेचने गया है। पुलिस ने हमसे सच्चाई छिपाकर बुलाया था। गांव के अनिल राजभर ने बताया, पैसों को लेकर विवाद हो गया था। इसी के बाद आरोपी ने बांका मारकर बब्लू का सिर काटकर झोपड़ी में ले गया। वहां मिट्टी के चूल्हे पर सिर को भूनने लगा और उसका मांस खा लिया। बबलू अपने परिवार के साथ एक छोटी टिन शेड की झोपड़ी में रहता था। उसकी मौत के बाद उसके दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं। अब उसकी पत्नी और बच्चों के पास कोई सहारा नहीं बचा है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब बबलू का शव गांव पहुंचा, तो हर आंख नम थी। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… वाराणसी में गोतस्करों की मुखबिरी करने पर युवक की हत्या, घर से खींचकर ले गए दबंग; लात-घूंसों से पीटकर मार डाला वाराणसी में गौतस्करी की मुखबिर करने पर दबंगों ने युवक की हत्या कर दी। आधी रात घर में घुसे हमलावर सानू अली को कमरे से खींचकर ले गए, फिर गांव के बाहर ले जाकर पिटाई की। हमलावर उसे अचेत होने तक लात घूसों से पीटते रहे। हमलावरों का पीछा करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में हेरिटेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। रात में भी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई में लापरवाही करती रही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सजेगा सेवा का बड़ा मंच:नवंबर में 'हिन्दू आध्यात्मिक मेला', बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की तैयारी
    Next Article
    महोबा में ई-रिक्शा पलटने से मासूम की मौत:चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment