Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में 5 महिला चोर गिरफ्तार:ई-रिक्शा, भीड़भाड़ में करती थीं चोरी; ₹1.13 लाख व आभूषण बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं में शामिल पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के आभूषण और 1,13,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 21 मार्च 2026 को की गई। पुलिस टीम ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित असैनी मोड़ के पास से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं में ऊषा, राधिका, पिंकी, सुनीता और रजकला शामिल हैं। ये महिलाएं गोरखपुर, महाराजगंज और संतकबीरनगर जिलों की रहने वाली हैं। इनके पास से दो पीली धातु के लॉकेट और एक जोड़ी कान के टॉप्स भी बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, बाजार और मेलों जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाता था। ये महिलाएं ई-रिक्शा या बस में बैठे यात्रियों से मौका पाकर पर्स, पैसे और पहने हुए आभूषण चोरी कर लेती थीं। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में कई मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में बच्ची को बहलाने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया, साथी की तलाश जारी
    Next Article
    बदायूं एचपीसीएल डबल मर्डर केस:सस्पेंड SHO व दरोगा पर विभागीय जांच शुरू, नोटिस जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment