Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में 7 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला:बदोसरांय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल , बेटी के शव को अबीर-गुलाल लगाकर दी गई थी अंतिम विदाई

    4 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम कोटवाधाम में सात वर्षीय बालिका वैष्णवी की मृत्यु के मामले में सोमवार को पुलिस ने नामजद आरोपी शिवप्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 22 फरवरी को हुई थी, जिसके बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल था। बालिका के बाबा राजू गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली बदोसरांय में शिवप्रसाद गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दरअसल, खौलते पानी में गिरने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई थी। लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद 28 फरवरी (शनिवार)को उसकी मौत हो गई। दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही मासूम का शव गांव पहुंचा, तो शव से लिपटकर पूरा परिवार रो पड़ा। बच्ची की अंतिम विदाई पर बिलखते हुए परिवार ने अपनी लाडली के चेहरे और शरीर पर अबीर-गुलाल लगाया था। होली के रंगों से सराबोर होकर जब बेटी अंतिम यात्रा पर निकली, तो वहां मौजूद हर शख्स रो पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया था। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… 2 मार्च (सोमवार) को कोतवाली बदोसराय के कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि नामजद आरोपी शिवप्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। अब जानिए पूरा मामला दुकान पर गर्म पानी से झुलसी थी बालिका जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी को वैष्णवी सामान लेने के लिए शिवप्रसाद गुप्ता की किराने की दुकान पर गई थी। इसी दौरान वह दुकान में रखे भगोने के गर्म पानी में गिरकर करीब 60 फीसदी गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले गए, जहां 28 फरवरी को सुबह इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। एक हफ्ते इलाज के बाद बच्ची की हो गई थी मौत बालिका का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया गया था। 28 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही मासूम का शव गांव पहुंचा, तो शव ले लिपटकर पूरा परिवार रो पड़ा। जिसके बाद मृतक के शव को अबीर-गुलाल लगाकर अंतिम विदाई दी गई। मृतक वैष्णवी, कोटवाधाम निवासी राजू गुप्ता की पोती थी और पिछले एक सप्ताह से जिंदगी की जंग लड़ रही थी। बताया जा रहा है कि मासूम अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच वैष्णवी का अंतिम संस्कार 28 फरवरी को देर शाम करीब 6 बजे कराया गया। इस दौरान एहतियातन पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। मृतका के बाबा लापरवाही का लगाया था आरोप मृतका के बाबा राजू गुप्ता ने आरोप लगाया है कि शिवप्रसाद गुप्ता दुकान के पास असुरक्षित तरीके से खोवा बनाने का काम कर रहे थे, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर विवाद हुआ और धमकी दी गई। परिजनों ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। कक्षा 2 की छात्रा थी वैष्णवी वैष्णवी कक्षा 2 में पढ़ती थी। पिता संजय गुप्ता और बाबा राजू गुप्ता गांव में मिठाई की दुकान चलाते हैं। पहले से दर्ज था मुकदमा राजू गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में डायपर फेंकने को लेकर विवाद, 5 महिलाएं घायल:जिला अस्पताल रेफर, लोग अक्सर फेंकते थे घर का कूड़ा
    Next Article
    Mandana Karimi: खामेनेई की मौत से ईरान में मातम... तो भारत में रह रही ये एक्ट्रेस खुश, LIVE में रोने वाले एंकर का उड़ाया मजाक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment